बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों और की वजह से आज के समय में लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी काफी बढ़ने लगी है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या के प्रमुख लक्षण हैं- चक्कर आना, बेहोशी, थकान, सांस लेने में दिक्कत, आदि। आज हम आपको बताएंगे लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
बहुत से लोग सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर को ही खतरनाक समझते हैं, परंतु लो ब्लड प्रेशर भी उतना ही खतरनाक होता है। शरीर में सही तरीके से ब्लड फ्लो न होने के कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। आइए जानते हैं लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
नमक
लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के लिए नमकीन फूड्स का सेवन अधिक करना चाहिए। अधिक सोडियम युक्त चीजों का सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाया जा सकता है। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में अधिक नमकीन वाली चीजों को शामिल करना चाहिए।
मुनक्का
मुनक्का में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में ब्लड फ्लो को ठीक रखने में सहायक होते हैं। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपनी डाइट में मुनक्का को शामिल करना चाहिए।
बादाम का दूध
लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को बादाम वाले दूध का सेवन करना चाहिए। बादाम के दूध का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। इसके साथ ही लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना 5-6 बादाम भी खाने चाहिए।
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तुलसी के पत्तों में पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण रखने में सहायक होते हैं। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना 5 से 6 तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check