गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी खान-पान बहुत जरूरी है. मौसम कोई भी हो विशेषज्ञ हमेशा ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। सूखे मेवे या मेवे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन गर्मियों में सीधे तौर पर इनका सेवन हानिकारक हो सकता है. इसलिए गर्मियों में सूखे मेवों का सेवन अलग तरीके से करना चाहिए।एक्सपर्ट से जानिए गर्मियों में बादाम, अंजीर, किशमिश आदि कैसे खाएं?
गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स कैसे खाने चाहिए:
सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट्स की तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आप गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर खा सकते हैं।
1. गर्मियों में बादाम कैसे खाना चाहिए? – बादाम की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए भले ही सर्दियों में बादाम को साधारण तौर पर खाया जा सकता है। लेकिन गर्मियों में बादाम का सेवन हमेशा भिगोकर ही करना चाहिए। रातभर बादाम को पानी में भिगोकर रखें, सुबह बादाम का छिलका निकालकर खा लें। इससे बादाम की तासीर सामान्य हो जाती है, जिससे नुकसान नहीं पहुंचता है। वयस्कों को गर्मियों में 3-5 बादाम खाने चाहिए। वही बच्चों को 2 बादाम ही खिलाने चाहिए।
2. गर्मियों में किशमिश कैसे खाएं?-किशमिश सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। किशमिश कई तरह के होते हैं, इसमें काले किशमिश, लाल किशमिश और गोल्डन किशमिश आदि शामिल हैं। सभी तरह की किशमिश की तासीर गर्म होती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में किशमिश हमेशा भिगोकर ही खाने चाहिए। इससे किशमिश की तासीर सामान्य हो जाती है, ऐसे में पित्त प्रकृति के लोग भी इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं।
3. गर्मियों में मुनक्का कैसे खाएं?- मुनक्का आयरन, फाइबर और पोटैशियम का काफी अच्छा सोर्स होता है। मुनक्का शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। गर्मियों में मुनक्के का सेवन भी भिगोकर ही करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार सभी प्रकृति के लोग मुनक्के को भिगोकर खा सकते हैं। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। छोटे बच्चों को भिगे हुए मुनक्का 2 खिलाए जा सकते हैं, वयस्क 3-5 मुनक्का खा सकते हैं। पुरुषों के लिए मुनक्का काफी फायदेमंद होता है।
4. गर्मियों में अखरोट कैसे खाना चाहिए? – अखरोट में आयरन, कैल्शियम, कॉपर और ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। अखरोट की तासीर काफी गर्म होती है। सर्दियों में अखरोट खाना काफी फायदेमंद होता है। अगर आप गर्मियों में अखरोट खाना चाहते हैं, तो इसे रातभर भिगोकर रखें। सुबह अखरोट का सेवन करें। लेकिन पित्त प्रकृति के लोगों को अखरोट का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
5. गर्मियों में अंजीर कैसे खाएं?- अधिकतर लोगों को लगता है कि सूखे अंजीर को सिर्फ सर्द मौसम में खाया जा सकता है। लेकिन आप चाहें तो अंजीर का सेवन गर्मियों में भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अंजीर खाने का तरीका बदलना होगा। आप 1-2 अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इनका सेवन करें। जिन लोगों की तासीर गर्म है, उन्हें अंजीर का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर बेहद गर्म होती है, इससे शरीर में पित्त बढ़ सकता है।भिगोकर अंजीर खाने से सेहत को लाभ मिलते हैं।
एक्सपर्ट बताते हैं कि गर्मियों में खूजर, काजू, पिस्ता आदि खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इनकी तासीर बहुत गर्म होती है, इससे पेट में गर्मी पैदा हो सकती है। गर्मियों में काजू, पिस्ता खाने से पेट में जलन, त्वचा पर चकत्ते, खुजली की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें:
गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए खाएं ये 4 आटे की रोटियां
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check