झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन कोर्ट की अनुमति से सोमवार को कुछ घंटों के लिए पुलिस हिरासत में अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. अपने पिता शिबू सोरेन, मां रूपी सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन, अपने बच्चों निखिल और अंश और अपने परिवार के सदस्यों से मिलकर वह भावुक हो गये.इससे जुड़ी तस्वीरें उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं. जहां वह बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं. उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है. और उन्होंने सफेद कुर्ता पहना हुआ है.उनकी मां की आंखों से आंसू बह निकले और वह काफी देर तक हेमंत सोरेन का हाथ अपने हाथों में लेकर सिसकती रहीं.
बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को कुछ घंटों के लिए पुलिस हिरासत में अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्ध में शामिल होने की इजाजत दे दी है. इस दौरान मीडिया से बातचीत और राजनीतिक चर्चा पर रोक है.उनके एक्स हैंडल पर हेमंत सोरेन की चार ताजा तस्वीरें शेयर की गई हैं. उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है और वह काफी हद तक अपने पिता शिबू सोरेन की तरह दिखते हैं.तस्वीर शेयर कर कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है. मुझे यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है. बता दें कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उनका एक्स अकाउंट पत्नी कल्पना सोरेन इस्तेमाल कर रही हैं.
रांची के बड़गाई इलाके में साढ़े आठ एकड़ जमीन की अवैध खरीद मामले में ईडी ने आठ घंटे की पूछताछ के बाद 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. तब से वह जेल में हैं.30 अप्रैल को अपने चाचा की मृत्यु पर, हेमंत सोरेन ने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएमएलए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद वह हाई कोर्ट पहुंचे और श्राद्ध में शामिल होने के लिए प्रोविजनल बेल की गुहार लगाई, लेकिन कोर्ट ने जमानत नहीं दी.
जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने आदेश दिया कि सोरेन कुछ समय के लिए पुलिस हिरासत में अपने चाचा के श्राद्ध में शामिल हो सकते हैं.सोमवार शाम को श्राद्ध कर्म पूरा होने के बाद सोरेन बिरसा मुंडा जेल लौट आएंगे.
यह भी पढ़ें:
मंडी से लोकसभा चुनाव जीती तो छोड़ दूंगी फिल्म इंडस्ट्री: कंगना रनौत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check