रविवार शाम ईरान के ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले का एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर आ रही है. बचाव टीम हेलीकॉप्टर तक पहुंच रही है. बताया जा रहा है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, इनमें से एक ही हार्डलैंडिंंग हुई है. इब्राहिम रईसी के काफिले से संपर्क टूट गया है. ड्रोन से काफिले की तलाश की जा रही है.पूर्वी अजरबैजान क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग कराई गई
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का आज रविवार शाम हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हालात को देखते हुए इमरजेंसी लैंडिग कर उन्हें उतारा गया। रईसी के साथ हेलीकॉप्टर में देश के वित्त मंत्री भी सवार थे। पूर्वी अजरबैजान क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग कराई गई।घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम भेज दी गई है।तीन में दो हेलीकॉप्टर वापस लौट आए हैं। पूर्वी अजरबैजान क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग कराई गई। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम भेज दी गई है।
बता दे की रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे. ईरान की राजधानी तेहरान से यह हादसा तकरीबन 600 किलोमीटर दूर अजरबैजान देश की सीमा पर स्थित जोल्फा के पास हुआ. ईरान की सरकारी टीवी के मुताबिक बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसमें बाधा आ रही है. यहां तेज हवा के साथ भारी बारिश की सूचना मिली है.
मिली जानकारी के अनुसार इब्राहिम रईसी रविवार सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान में थे. यह दोनों देशों के बीच अरास नदी पर बना तीसरा बांध है. बताया जाता है कि वहां से लौटते वक्त ही यह हादसा हो गया. ईरान की स्थानीय मीडिया की मानें तो ईरान के राष्ट्रपति रईसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर थे, इनमें से दो हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग हो गई, लेकिन एक हेलीकॉप्टर हार्डलैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check