पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे अच्छा योग है हलासन, जानें इसे करने का तरीका

आज के समय में बढ़ा हुआ वजन लोगों के लिए बीमारी का कारण बन सकता है। ऐसे में लोग अपना वजन और पेट की चर्बी कम करने के लिए कई तरह की मेहनत करते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप रोजाना योगाभ्यास करें।इससे न केवल आपके पेट की चर्बी कम हो सकती है बल्कि आप तेजी से वजन भी कम कर सकते हैं। इससे आपके पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। अगर भागदौड़ में आपको जिम जाने या एक्सरसाइज करने का अलग से समय नहीं मिल पाता है, तो आप घर पर ही ट्रेनर की मदद से इस योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है और आपके शरीर में लचीलापन भी बढ़ता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर अंदर से मजबूत बनता है और सुडौल बनता है। आइए बैली फैट कम करने के लिए हलासन के फायदे और इसे करने के सही तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।

हलासन करने के फायदे
1. हलासन करने से आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। इससे शरीर और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

2. यह कूल्हों और कंधों को मजबूत बनाता है और जांघों की अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकता है।

3. अगर आप ऑफिस या लैपटॉप पर काम करने के कारण गलत मुद्रा में बैठते हैं तो इस योगासन की मदद से आप अपनी मुद्रा को सही कर सकते हैं।

4. हलासन का अभ्यास करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

5. इस योगासन के अभ्यास से आप अपने तनाव, पीरियड्स और गर्दन की चोट के दौरान होने वाले दर्द को दूर कर सकते हैं।

6. यह लोअर बैली फैट को भी कम कर सकता है और शरीर को लचीला बनाता है।

7. इससे गैस, कब्ज और अपच की दिक्कत दूर हो सकती है

हलासन करने के लिए अपनाएं ये स्टेप्स

1. हलासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।

2. इसके बाद सांस अंदर लेते हुए पैरों को धीरे-धीरे उठाएं।

3. पैरों को पहले 30 डिग्री फिर 90 डिग्री तक उठाने के बाद पैरों को सिर के पीछे की ओऱ ले जाएं।

4. इसके साथ में पीठ को भी ऊपर उठाते हुए श्वास बाहर निकालते हुए ले जाएं।

5. बाद में पैरों को सिर के पीछे जमीन पर टिका दें। इस दौरान सांस लेते रहें।

6. अपनी सुविधा के लिए आप कमर के पीछे हाथ लगा सकते हैं।

7. इस स्थिति में 30 सेकेंड के लिए रहें।

8. फिर धीरे-धीरे आप प्रांरभिक अवस्था में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

एलोवेरा से पेट की चर्बी कैसे कम करें? जानिए इसे इस्तेमाल करने के 4 तरीके