कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को कंपनी अधिनियम के तहत लाभकारी मालिक मानदंडों के उल्लंघन के लिए माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले लिंक्डइन इंडिया पर जुर्माना लगाया। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और 8 अन्य लोगों पर जुर्माना लगाया गया है. माइक्रोसॉफ्ट ने दिसंबर 2016 में प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन का अधिग्रहण किया।
भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने उसके लिंक्डइन प्लेटफॉर्म पर नियमों के उल्लंघन के लिए भारी जुर्माना लगाया है. वहीं इसकी जद में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से लेकर लिंक्डइन के सीईओ रयान रोसलैंस्की का भी नाम शामिल है. माइक्रोसॉफ्ट ने दिसंबर 2016 में लिंक्डइन का अधिग्रहण किया था. ये प्रोफेशनल्स का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है.सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट के कई सीनियर ऑफिशियल्स, लिंक्डइन प्लेटफॉर्म और लिंक्डइन के सीईओ पर कुल 27.1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. आरोप है कि लिंक्डइन ने कंपनी कानून 2013 के ‘सिग्निफिकेंट बेनेफिशियल ओनर’ (SBO) के नियमों का उल्लंघन किया है. इसलिए सब पर जुर्माना लगाया गया है.
मंत्रालय के तहत काम करने वाले कंपनी रजिस्ट्रार (दिल्ली और हरियाणा) ने बुधवार को कहा कि लिंक्डइन कंपनी कानून की धारा- 90-4(A) के प्रावधानों के तहत सही कदम उठाने में विफल रही है. वहीं इसके अधिकारी भी ऐसा नहीं कर सके. इसलिए कंपनी पर जुर्माना लगाया जा रहा है. धारा- 90-4(A) के तहत कंपनी को उससे जुड़े एसबीओ की पहचान सुनिश्चित करनी होती है. इसलिए अब इन सभी को जुर्माने का सामना करना होगा.
मंत्रालय ने लिंक्डइन पर 7 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. जबकि सत्य नडेला और रयान रोलंस्की पर 2-2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा कीथ रेंजर डॉलिवर, बेंजामिन ओवेन ऑर्नडॉर्फ, मिशेल कैटी लिउंग, लिसा एमिको सातो, आशुतोष गुप्ता, मार्क लियोनार्ड नाद्रेस और हेनरी शिनिंग फॉन्ग न ाम के अधिकारियों पर भी जुर्माना लगाया गया है.कंपनी के बयान के हवाले से खबर दी है कि वह जिस भी देश में काम करती है, वहां के नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है. वह मंत्रालय के आदेश का अध्ययन कर रही है और उसी के आधार पर आगे फैसला करेगी.
यह भी पढ़ें:
1 जून से ड्राइविंग लाइसेंस के नियम चेंज, अब RTO में टेस्ट की जरूरत नहीं, तो लाइसेंस बनेगा कैसे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check