गूगल वॉलेट यूजर्स को फिल्म/समारोह टिकट, बोर्डिंग पास, मेट्रो टिकट रखने, कार्यालय/कॉर्पोरेट बैज रखने और भौतिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने का विकल्म दे रहा है। यह सेवा वर्तमान में करीब 80 देशों में मुहैया कराई जाएगी।
गूगल ने भारत में एंड्रॉयड ग्राहकों के लिए डिजिटल वॉलेट पेश किया है। इसमें ग्राहकों को लॉयल्टी व गिफ्ट कार्ड, सार्वजनिक वाहनों के पास सहित अन्य चीजें रखने की सुविधा दी जाएगी। इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। गूगल ने बताया की डिजिटल वॉलेट की सेवा बुधवार से भारत में शुरू हो गई है। इस नई सेवा के लिए गूगल ने एअर इंडिया, इंडिगो, फ्लिपकार्ट, कोच्चि मेट्रो, पीवीआर और आईनॉक्स जैसे 20 भारतीय ब्रांड के साथ साझेदारी की है। आगे और अधिक साझेदारी की योजना है।
गूगल वॉलेट यूजर्स को फिल्म/समारोह टिकट, बोर्डिंग पास, मेट्रो टिकट रखने, कार्यालय/कॉर्पोरेट बैज रखने और भौतिक दस्तावेजों का डिजिटलीकरण करने का विकल्म देगा। यह सेवा वर्तमान में करीब 80 देशों में मुहैया कराई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check