गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का भोजपुरी लोकगीत ‘पिस्टल कान प’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत ‘पिस्टल कान प’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को गोल्डी यादव ने गाया है
जबकि काजल त्रिपाठी ने गाने मे अभिनय किया है। गाने के वीडियो में काजल त्रिपाठी सरफिरे आशिक को पिस्टल की नोक पर कह रही है कि…’हर घड़ी रहेला मूडे में, ऊ त एगो पीस ह खुदे में, बचि के तू ना कतहि जइबा हो, बेरि ना लगाई ढूंढे में… अरे हमर लभरवा जान से अधिका मरेला अपना जान प, अरे जईहा जनि खनदान प, पिस्टलवा ध दी कान प…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘पिस्टल कान प’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।
इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकी वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
ये भी पढ़े:
उप्र: जेल में बंद माफिया राजनेता मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, धीमा जहर दिये जाने का दावा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check