वर्तमान समय का खान-पान ऐसा हो गया है कि पेट में गैस बनना, एसिडिटी जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। और सर्दियों में तो खासतौर पर हम तरह-तरह की ताली भुनी चीज़ें खाते रहते हैं जिनसे एसिडिटी के रूपे में पेट में, सीने में या कई बार तो सिर में भी तेज़ दर्द होता है। उस वक्त बस ऐसा लगता है कि जल्द से जल्द इस दर्द से आराम मिल जाए। पेट में बनने वाली गैस को दूर भगाने के कई घरेलू नुस्खे होते हैं, आप भी जानिए इनके बारे में…
नींबू का रस व अदरक एक – एक चम्मच लें, फिर उसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और इसे खाने के बाद खाएं, इससे पाचन शक्ति अच्छी होती है और गैस की समस्या भी दूर होती है।
अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं, इससे गैस, बदहजमी से आराम मिलता है।
दो चुटकी पिसी हुई हल्दी में 2 चुटकी नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ पिएं।
भुनी हींग व काला नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ खाएं, आराम होगा।
खाने के साथ टमाटर, मूली, खीरे पर काला नमक डालकर खाएं, फायदा होगा।
अदरक के टुकड़े पर काला नमक लगाकर मुंह में डालकर चूसते रहें, धीरे -धीरे गैस बनना बंद हो जाएगी।
मूली के जूस में काला नमक और हींग मिलाकर पिएं।
ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं, इससे पेट साफ होगा और गैस नहीं बनेगी।
प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर व मिलाकर पीने से पेट की गैस और गैस का दर्द ठीक हो जाता है |
सेब के सिरके की दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस में तुरंत राहत मिल जाती है।
चुटकी भर भुना जीरा, काला नमक और पुदीना छाछ में मिलाकर खाना खाने के बाद पीने से गैस की समस्या आमतौर पर नहीं उभरती।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check