कई ऐसी सब्जियां और फल हैं जिनके छिलके भी बहुत सेहतमंद होते हैं। खीरे के छिलके की तरह. ऐसी और भी सब्जियां हैं जिनके फायदे तो आप जानते हैं लेकिन उनके छिलकों के फायदों के बारे में आप शायद ही जानते होंगे। उदाहरण के लिए, प्याज के छिलके बहुत फायदेमंद होते हैं प्याज के छिलके काफी फायदेमंद होते हैं। खासकर कीड़े-मकोड़े और मच्छरों को भगाने में तो ये फिनाइल की तरह काम करते हैं। बरसात के मौसम में ये कीड़े-मकोड़े और मच्छर ही बीमारी का सबसे बड़ा कारण होते हैं। खासकर डेंगू का मच्छर तो इसी मौसम में पनपता है और दिन के समय ही काटता है। तो आप डेंगू के इस प्रकोप से खुद को बचाने के लिए प्याज के छिलकों का उपयोग कैसे कर सकते हैं?आज मैं आपको बताऊंगी।
ऐसे भागते हैं प्याज के छिलकों से डेंगू के मच्छर
- घर के कीड़े-मकोड़े और मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए प्याज के छिलकों का इस्तेमाल करें।
- इसके लिए रात भर के लिए प्याज के छिलकों को पानी में भिगोकर रखें।
- फिर अगले दिन इस पानी को दरवाजे और खिडकियों के पास ले जाकर रख दें।
- इस पानी की महक काफी तीखी होती है जिससे कीड़े-मकोड़े और मच्छर घर में नहीं आते हैं।
- डेंगू के मच्छरों को भगाने के लिए ये काफी कारगर नुस्खा है।
- इससे आपका कुछ खर्चा भी नहीं होगा और आप डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचे रहेंगे।
प्याज के छिलकों में पोषक-तत्व
- प्याज के छिलकों में वो ही पोष्क-तत्व होते हैं जो प्याज में होते हैं।
- ऐसे में जब आप प्याज के छिलकों को पानी में भिगाते हैं तो प्याज के छिलकों के पोषक-तत्व भी पानी में आ जाते हैं। साथ ही प्याज की तीखी महक भी उस पानी में आ जाती है।
- ये तीखी महक ही मच्छरों को भगाने का काम करती है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check