साइनस के दर्द से ऐसे पाएं छुटकारा

सर्दियां आते ही कई परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। जैसे कई लोगों को सर्दियों की शुरुआत में साइनस की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे लोगों के लिए सर्दियां बहुत मुश्किल भरी होती है। ऐसे में अगरआपको या आपके किसी करीबी को भी ऐसी समस्या है, तो कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय हैं, जिन पर अमल करके आप काफी हद तक अपनी परेशानी कम कर सकते हैं-

क्या है साइनस

साइनस नाक से जुड़ी एक समस्या है। इसमें पीड़ित की नाक और आसपास और सिर के आधे भाग में दर्द होने लगता है। सर्दियों में यह समस्या अधिक बढ़ जाती है, इसमें आपका नाक बंद होना, सिर में दर्द और नाक से पानी गिरने जैसे लक्षण होते हैं।

इन उपायों से करें साइनस का दर्द कम-

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी साइनस के लिए लाभदायक दवा है। सेब के सिरके में मौजूद औषधीय गुण होते हैं, जो साइनस की समस्या से निजात दिला सकते हैं। सेब का सिरका एक सटीक घरेलू उपचार है।

स्टीम लें

आप पानी में चुटकी भर नमक या बाम डालकर स्टीम लें। रोजाना 5-6 मिनट ऐसा करने से न सिर्फ आपको साइनस के दर्द से राहत मिलेगी बल्कि इससे आपके चेहरे पर भी काफी असर पड़ेफा।

प्याज का रस

साइनस संक्रमण से निजात पाने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज में एंटी बैक्टीरिया वाले तत्व पाए जाते हैं, जो साइनस संक्रमण के इलाज के लिए उपयोगी माने गए हैं।

प्राकृतिक तेल

साइनस का उपचार विभिन्न प्राकृतिक तेलों से किया जा सकता है। इसमें लैवेंडर, पुदीना, नींबू, पाइन व लौंग आदि शामिल हैं। ये तेल काफी लाभदायक होते हैं, जिनसे छाती, नाक व सिर की मालिश करने से आराम मिलता है।

लेमन बाम

साइनस की समस्या से निजात पाने के लिए लेमन बाम भी एक गुणकारी नुस्खा है। यह पुदीने के परिवार का ही एक बारहमासी पौधा है। इसका इस्तेमाल बुखार, जुकाम या फ्लू के उपचार के लिए किया जाता है।