राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी सूची में घोषित पार्टी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं।
श्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी की गई तृतीय सूची में नामित समस्त उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वर्तमान कार्यकाल में ऐतिहासिक कानूनों एवं अभूतपूर्व योजनाओं से मिली चार गुना तेज़ तरक्की को दस गुना गति प्रदान करने के लिए लोगों का आशीर्वाद जरूरी है।
अतः कांग्रेस परिवार के सभी कनिष्ठ, साथियों से आग्रह है कि अव्वल राजस्थान निर्माण के लिए अहर्निश जनसेवा से अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “आज दोपहर में राजस्थान के हर व्यक्ति के लिए कुछ खास घोषणाएं कर बेहतर भविष्य की गारंटी दूंगा।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check