सलमान खान होस्टेड शो बिग बॉस 17 जल्द ही फैंस को एंटरटेन करने वाला है. शो को लेकर जबरदस्त बज है. बिग बॉस 17 का पहला प्रोमो भी रिलीज कर दिया है. खबरें हैं कि इस बार शो में सिंगल वर्सेज कपल थीम होने वाली है. कई स्टार्स के शो में आने को लेकर खबरें बनी हैं. हाल ही में पॉपुलर सीरियल अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा खन्ना ने बताया कि क्या वो बिग बॉस करने में इंटरेस्टेड हैं या नहीं.
बिग बॉस करेंगी आकांक्षा खन्ना?
फिल्मीबीट की खबर के मुताबिक, आकांक्षा खन्ना ने कहा, ‘हां यार मैं करना चाहती हूं. गौरव शायद मेरे साथ नहीं करना चाहते क्योंकि गौरव डरते हैं. लेकिन हां, मतलब क्यों नहीं. मैं लगती हूं न बिग बॉस मटेरियल.’
बिग बॉस फॉलो करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैं बिग बॉस उतना फॉलो नहीं करती हूं. लेकिन ठीक है. सोशल मीडिया पर जितना पता चलता है. तो मैं अपडेटेड रहती हूं. मैं रेगुलर फॉलोअर नहीं हूं, लेकिन अपडेटेड रहती हूं.’
बता दें कि आकांक्षा भी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने Bhootu और स्वरागिनी जैसे शोज किए हैं. फिलहाल उन्होंने टीवी से दूरी बनाई हुई है.लेकिन सोशल मीडिया पर वो खासी एक्टिव रहती हैं. वो गौरव संग अपनी लाइफ अच्छे से एंजॉय कर रही हैं. वही गौरव इन दिनों शो अनुपमा में लीड रोल निभा रहे हैं. इस शो में वो अनुज के रोल में हैं. उनका कैरेक्टर काफी पॉजिटिव है और फैंस पसंद कर रहे हैं.
बिग बॉस 17 में कौन-कौन होगा शामिल?
वहीं शो में कौन-कौन हिस्सा लेगा इसे लेकर फैंस काफी इंटरेस्टेड नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनिका मान, एलिस कौशिक, कंवर ढिल्लों, हर्ष बेनीवाल, अर्जित तनेजा, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, अंजिल अरोड़ा जैसे स्टार्स के शामिल होने की खबरें हैं. हालांकि, किसी भी कंटेस्टेंट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
यह भी पढे –
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check