पंजाब के सर्वाधिक वांछित अपराधियों में से एक गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की अज्ञात लोगों ने कनाडा के विनिपेग शहर में हत्या कर दी।सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा,‘‘ इसे गैंग के बीच आपसी दुश्मनी का परिणाम माना जा रहा है।’’सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती सहित कम से कम 18 मामले थे। उसकी हत्या कनाडा समयानुसार बुधवार रात में हुई।
दुनेके पंजाब के मोगा जिले के दुनेके कलां गांव से था और वह दिसंबर 2017 में कनाडा भाग गया था।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check