दो बच्चों की मां से सामूहिक दुष्कर्म, पति है सेना का जवान

लद्दाख में तैनात आर्मी जवान की पत्नी को हवस का शिकार बनाया गया है। 4 आरोपियों ने जवान की पत्नी के साथ बारी-बारी बलात्कार किया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके दो छोटे-छोटे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।इस दौरान महिला का फोन भी तोड़ दिया, जब उसके परिचित घर पहुंचे तो पूरे घटनाक्रम के बारे में पता चला। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बलात्कार के मामले में संज्ञान लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड से रांची जिले के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना सामने आई है। लद्दाख में तैनात जवान की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी।अचानक उसकी नींद खुली तो उसने पाया कि चार लड़के घर में घुस गए हैं। इस दौरान, आरोपियों ने महिला को धमकी दी और बारी बारी सभी चार लड़कों ने बलात्कार को अंजाम दिया। इस दौरान महिला का फोन भी तोड़ दिया, जिससे वह किसी से इस बारे में किसी को बता न पाए। पीड़िता महिला की बहन ने जब उसे सुबह फोन लगाया तो उसका फोन नहीं लगा।इसके बाद उसकी बहन ने किसी और को फोन किया, इसके बाद जब उसके परिचित घर पहुंचे तो पूरे घटनाक्रम के बारे में पता चला। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बलात्कार के मामले में संज्ञान लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लद्दाख में तैनात आर्मी जवान पीड़िता की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह इलाके में घर बनवा रही थी। बीते दिनों वह रात में पानी लेकर आई। जब वह घर से बाहर थी तो एक आरोपी इसी मौके का फायदा उठाकर घर में छिप गया। महिला ने बच्चों के साथ खाना खाया, और सो गई। इस दौरान रात करीब 12 बजे उसकी नींद खुली तो चार आरोपी घर में थे। पीड़िता ने बताया कि वह काफी गु़स्से में थे, आरोपियों ने महिला से कहा कि अब हमारा हिसाब पूरा हुआ है।

यह आरोपी महिला के आस-पास के ही बताए जा रहे है। जानकरी के अनुसार, महिला के पति के साथ भी आरोपियों की बहस हुई थी। क्योंकि, आरोपी चाहते थे कि घर बनाने का ठेका उन्हें दिया जाए। लेकिन, जवान ने घर बनाने का ठेका किसी दूसरे ठेकेदार को दे दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, कुछ को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें:

महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, कोच को पुलिस ने किया गिरफ्तार