एक साहब ने कैमिस्ट से दवाइयां खरीदते समय उससे कहा, ‘दवाइयों को
अलग-अलग लिफाफे में रखकर उस पर लिख दीजिए कि कौन सी मेरी
बीवी की है और कौन सी मेरे कुत्ते की।
मैं नहीं चाहता कि दवाएं बदल जाएं और मेरे कुत्ते को कुछ हो जाये।‘😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
पति-पत्नी फिल्म देखने गये, तो पति ने एक पान पत्नी के लिए खरीदा।
पत्नी (पति से)- ‘एक अपने लिए भी तो ले लो।‘
पति (पत्नी से)- ‘मैं बिना पान खाये भी खामोश रह सकता हूं।‘😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
नाई ने एक ग्राहक से पूछा, ‘बाल कितने छोटे कर दूं, साहब?‘
‘इतने छोटे कर दो कि मेरी श्रीमती जी की पकड़ में न आएं। ग्राहक ने
बालों पर हाथ फेरते हुए जवाब दिया।‘😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
बस में बैठे एक साहब को बार-बार छीक आ रही थी लेकिन हर बार वे
उसे जबरदस्ती रोक लेते थे। उनकी हालत देखकर बगल में बैठे एक
सज्जन ने उनसे कहा, ‘आप एक बार कायदे से छींक क्यों नहीं लेते?‘
‘कैसे छीकूं…. मेरी बीवी ने मुझसे कहा था कि जब आपको छींक आए तो
समझना कि मैं तुम्हें याद कर रही हूं और जल्द ही तुम्हें अपने पास
बुलाने वाली हूं।‘ साहब बोले। ‘तो इसमें दिक्कत क्या है?‘
बगल वाले सज्जन ने फिर पूछा।
‘अब क्या बताऊं, असल में मेरी बीवी को मरे दो साल हो गए है और
फिलहाल मैं मरकर उसके पास नहीं जाना चाहता।‘
😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक आदमी नाई की दूकान पर दाढ़ी बनवाने गया।
जब नाई उसके चेहरे पर ब्रश से बढ़िया क्रीम से उतना ही बढ़िया झाग बना रहा था।
तो उस आदमी ने अपने चेहरे के पिचके गालो की तरफ इशारा करते हुए बोला –
मेरे गालो के इस गड्डे के कारण दाढ़ी बढ़िया नहीं बन पाती और कुछ बाल छूट जाते है।
कोई बात नहीं नाई आगे बोला – मेरे पास इसका इलाज है
उसने पास के दराज मे से लकड़ी की एक छोटी सी गोली निकाली और उसे देते हुवे बोला –
इसे मुँह में मसूड़ों और गालो के बिच में रख लो उस आदमी ने वो गोली मुँह में रख ली जिस से उसका गाल फूल गया और नाई ने उसकी अब तक की सबसे शानदार और सबसे बढ़िया दाढ़ी बनाई।
अगर ये गोली गलती से पेट में चली जाए तो ?
उस आदमी ने कठिनाई से बोलते हुवे पूछा, गोली उसके मुँह में ही फंसी हुई थी।
कोई बात नहीं – नाई बोला –
कल लेते हुए आना जैसे की अब तक सभी लोग लेते आये है।
😜😂😂😂😛🤣
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check