भिलाई जिले में छावनी थाना क्षेत्र का है.एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पास से 7 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ. जिसमें युवक ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। आत्महत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है पुलिस मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार घटना छत्तीसगढ़ भिलाई जिले के छावनी थाना क्षेत्र का है जंहा पर 35 वर्षीय सुमीत कुमार गिरी ने पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुमीत कुमार ने 7 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है. सुनील ने अपने पत्नी से तलाक के लिए लगाए आवेदन की पेशी के दिन ही सुसाइड कर लिया है. सुसाइड लेटर में मृतक ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है. पत्नी अपने बच्चों के साथ सेक्टर सिक्स स्थित मायके में निवासरत थी. सुसाइड नोट में मृतक ने बताया है कि उसकी पत्नी उसे अपने दोनों बच्चों से नहीं मिलने देती थी. जिसके चलते सुमित काफी दिनों से परेशान चल रहा था.
आपको बता दें कि सुमीत अंबिकापुर में एक निजी कंपनी में काम करता था. पत्नी भी भिलाई में काम करती थी. सुमीत और उसकी पत्नी तीन साल से अलग रह रहे थे. दो साल पहले सुमीत ने अपने पति से तलाक के लिए अर्जी दी थी. आज इसी तलाक के मामले में सुमित की पेशी थी. सुमित की पत्नी सुमित को तलाक नहीं देना चाहती. सुमित की आत्महत्या के बाद पुलिस कैंप स्थित जागृति चौक पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की. वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक के शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में रखा गया है. फिलहाल, पुलिस पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें:
ड्रैगन फ्रूट से बने ये 3 फेस मास्क दूर करेंगे मुंहासे और दाग-धब्बे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check