गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं. गर्मी और उमस के मौसम में हर किसी को फ्रिज का ठंडा पानी पीने की जरूरत होती है, जिसके लिए लोग फ्रिज से बोतल निकालकर अपनी प्यास बुझाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। आइए जानते हैं फ्रिज का पानी आपकी सेहत को क्या नुकसान पहुंचाता है।
चिलचिलाती गर्मी में हमें सबसे ज्यादा जरूरत पानी की महसूस होती है, जो हमारे मन और आत्मा को सुकून देता है। लोग ठंडा पानी पीने के लिए तरह-तरह के इंतजाम करते हैं। कोई फ्रिज का ठंडा पानी पीता है तो कोई मटके का ठंडा पानी पीता है. ठंडा पानी पीने से भले ही हमें राहत मिलती हो, लेकिन क्या आप सभी जानते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी पीने से हमें क्या नुकसान हो सकता है? ठंडा पानी पीने से हमारे शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि ठंडा पानी पीने से हमारी सेहत को क्या नुकसान हो सकता है।
हृदय पर दबाव-मानव शरीर का तापमान कुछ हद तक गर्म होता है, जिसका मुख्य कारण रक्त का निरंतर संचार होना है। चिलचिलाती गर्मी में हम अचानक बेहद ठंडा पानी पी लेते हैं। ठंडा पानी पीने से हमारे शरीर के नर्वस सिस्टम पर अचानक प्रभाव पड़ता है, जिससे हमारी हृदय गति कम हो जाती है। लगातार ठंडा पानी पीने से हृदय संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
डाइजेशन की समस्या –ठंडा पानी पीना अपनी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकता है.ठंडा पानी पीने से हमारे शरीर की पाचन शक्ति डिसबैलेंस हो सकती है. और हमें पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।ठंडा पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पेट में गैस, सूजन और कब्ज आदि। दरअसल, ठंडा पानी आपके पाचन तंत्र को धीमा कर देता है।
गठिया जैसी जोड़ों की समस्याएं-यदि आप बहुत अधिक ठंडा पानी पीते हैं, तो ठंडा पानी पीने से गठिया जैसी जोड़ों की समस्याएं बढ़ सकती हैं, क्योंकि इससे रक्त संवेदना कम हो सकती है और जोड़ों में ठंडक महसूस हो सकती है, जिससे जोड़ों की समस्याएं पैदा होना स्वाभाविक है।
साइनस की समस्या-ठंडा पानी पीने के चलते आप साइनस की समस्या से भी पीड़ित हो सकते है.ज्यादा ठंडा पानी पीने से कई बार हमारे दिमाग की नसों पर असर पड़ता है। ठंड बढ़ने से यह ठीक से काम नहीं कर पाता है जिसके कारण ब्रेन फ्रीज की समस्या पैदा हो सकती है।
ये भी पढ़े:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check