झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, रोपनी कुमारी और काजल बाड़ा को साईं सेंटर बेंगलुरु ने आमंत्रित किया है। इनको जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए 31 अगस्त से 28 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय कैंप में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया है।
यह चारों सिमडेगा जिले की हैं। दीपिका सोरेंग और काजल केरसई प्रखंड के करगागुडी गांव की हैं। महिमा टेटे सदर प्रखंड के बड़कीछापर गांव और रोपनी कुमारी ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार की रहने वाली हैं। दीपिका, महिमा और रोपनी इसी सप्ताह जर्मनी से 4 नेशन अंडर-21 महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटी हैं।
हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक सुशांत गौरव (आईएएस) और हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने चारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें दी हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check