23 फरवरी (वेब वार्ता)। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के साथ बहस होने के बाद जबली में कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया, जिसके बाद कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा है।अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जबली में एक रेल लाइन निर्माण कार्यालय गए ठाकुर पर उसके अंदर कुछ लोगों के साथ बहस होने के बाद हमला किया गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना को लेकर कांग्रेस नेता के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और ठाकुर को इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल ले गए।
पूर्व विधायक पर हमले की पुष्टि करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मदन धीमान ने कहा कि ठाकुर को अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि हमले के सिलसिले में कुछ लोगों को पकड़ा गया है और आगे की जांच जारी है।कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने पूर्व विधायक पर हमले की निंदा की और हमलावरों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check