मुजफ्फरनगर जिले मेंउस समय सनसनी फैल गई जब एक पिता ने झूठी शान की खातिर अपनी बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पिता मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव की बारीकी से जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.हालांकि कुछ देर बाद आरोपी पिता मौके पर पहुंचा और मीडिया रूम में कबूल किया कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते इज्जत की खातिर अपनी बेटी की हत्या की है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकरा गांव की है जहां आज सुबह शाहिद नाम के एक शख्स ने झूठी शान के लिए अपनी 18 वर्षीय बेटी साहनुमा की गला काटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, लड़की पास के गांव इसोपुर के एक युवक से प्यार करती थी.आरोपी पिता ने मीडिया रूम में कबूल करते हुए कहा कि उसने इज्जत की खातिर अपनी बेटी की हत्या की है. बताया जा रहा है कि मृतक युवती का पास के ही गांव के एक युवक से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक लड़की लगातार अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी. लड़की के पिता बार-बार बेटी से बात करने से मना करते थे। वहीं जब बेटी नहीं मानी तो पिता ने खौफनाक कदम उठाया और उसका गला काटकर हत्या कर दी.
बता दे की घटना के तुरंत बाद पिता मौके से भाग गया लेकिन कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंचा और मीडिया कैमरे पर अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी शाहनुमा का पिछले कई सालों से पास के गांव में रहने वाले एक लड़के से अफेयर चल रहा था. मैं बार-बार उनसे इज्जत की भीख मांग रहा था कि मैंने दाढ़ी रख ली है, ऐसा मत करो, इंशाअल्लाह तुम्हारी शादी हो जाएगी। लेकिन उसने मेरी बात नहीं समझी.
इस मामले पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि बेटी की हत्या के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. मृतिका का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसके पिता ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। मामले की जांच की जा रही है, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:
फिर तिहाड़ पहुंचे अरविंद केजरीवाल, जेल से दिल्ली की जनता को दिया ये संदेश, आप सभी…
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check