UAE में एक बार फिर भारी बारिश और तूफान के चलते अफरातफरी मची हुई है। UAE में भारी बारिश और तूफान के कारण गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही दर्जनों उड़ाने भी रद्द हो गई है. और इंटरसिटी बस सेवाओं को भी रोक दिया गया। ऑफिस में काम करने वाले लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने का आदेश दिया गया। इस समय दुबई में भारी बारिश और तूफान ने दस्तक दे दिया है। दुबई के तमाम इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के साथ तेज तूफान उमड़ रहा है। इससे लोगों में दहशत फैली हुई है।
पिछले कुछ दिनों से UAE मौसम की इस अस्थिर लहर से निपटने की तैयारी कर रहा है। अगले 48 घंटे तक दुबई में भारी बारिश औत तूफान का अनुमान लगाया गया है। सभी क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी सलाह जारी की गई है। स्कूल दूरस्थ शिक्षा पर हैं, जबकि कंपनियों से आग्रह किया गया है कि वे कर्मचारियों को घर से काम करने दें। पार्क और समुद्र तट बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही हवाई अड्डे और एयरलाइंस भी इस प्रभाव के लिए तैयार हैं। कई उड़ानों को आज तत्काल रद्द कर दिया गया है। सड़कों पर आवाजाही पर भी रोक लगा दिया गया है।
दुबई में आधी रात से हो रही है तेज बारिश
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार यूएई में आधी रात से भारी बारिश हो रही है। दुबई में आज सुबह 2.35 बजे बारिश के साथ बिजली भी गिरी। अब अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि अगले दो दिनों में होने वाली बारिश इस महीने की शुरुआत में देश में हुई अभूतपूर्व बारिश से कम गंभीर रहेगी। जनता से सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। बच्चों की पढ़ाई को ऑनलाइन कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
डीपफेक के मामले Lok Sabha चुनावों पर भी डाल सकते है बुरा प्रभाव, इससे बचने के लिए करे ये उपाय
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check