महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक इमारत के बिजली मीटर कक्ष में आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि मुंब्रा क्षेत्र के कौसा में अल्मास कॉलोनी स्थित इमारत में सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर लगी आग गई, जिसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है।उन्होंने बताया कि भूतल पर स्थित एक कक्ष में लगे 15 बिजली के मीटर आग लगने के कारण खाक हो गये।
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय अग्निशमन कर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर इमारत की बिजली आपूर्ति काट दी गई और आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check