प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में नगर निकाय द्वारा की गई भर्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवास सहित कई स्थानों पर तलाशी शुरू की।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय बलों की एक बड़ी टुकड़ी के साथ जांच अधिकारी सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर उत्तर 24 परगना जिले के माइकलनगर में घोष के आवास पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जांच अधिकारियों ने मामले के संबंध में 12 अन्य स्थानों पर तलाशी शुरू की।अभी यह पता नहीं चला है कि तलाशी शुरू होने पर घोष अपने घर पर थे या नहीं।मध्यमग्राम से तृणमूल कांग्रेस के विधायक घोष पहले मध्यमग्राम नगर पालिका के पदाधिकारी थे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check