बाहुबली स्टार प्रभास की पॉपुलैरिटी का अंदाज लगाना बेहद मुश्किल है. दुनिया भर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वहीं लड़कियों के बीच भी प्रभास को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिलता है. ऐसा ही एक नजारा हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. बाहुबली स्टार प्रभास का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो साल 2019 का है. इस वीडियो में प्रभास की एक फीमेल फैन की दीवानगी देखने लायाक है.
प्रभास को देख पागल हुईं ये फीमेल फैन
यह वीडियो एयरपोर्ट का है, जहां अचानक प्रभास को देख उनसे मिलने चली आती हैं. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि अपने चहेते स्टार से मिलने के बाद उस फीमेल फैन की खुशी से झूम उठती हैं. वह प्रभास के साथ फोटो क्लिक करवाने के बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं. लेकिन इस बीच फीमेल फैन प्रभास को देख कंट्रोल खो बैठती हैं और एक ऐसी हरकत कर देती हैं, जिसके बाद प्रभास के अवाला वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं.
एक्साइटमेंट में मारा प्रभास को चांटा
दरअसल, वह लड़की एक्साइटमेंट में अपने फेवरेट स्टार को प्यार से चांटा मार देती है. फैन की इस हरकत के बाद प्रभास सहित बाकी सभी लोग हैरान रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
सालार है फैंस को इंतजार
वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें इन दिनों प्रभास अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘सलार’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म इस साल 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका, जिसमें प्रभास का खतरनाक लुक फैंस को बेहद पसंद आया.
यह भी पढे –
गर्मी में मिलने वाले इस फल को खा कर भी घटाया जा सकता है वजन,जानिए कैसे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check