चुकंदर को आखिर कौन नहीं जानता है जी हां चुकंदर को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर को खाने के बहुत से तरीके है। सलाद और सब्जी दोनो ही रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसका जूस भी काफी फायदेमंद होता है। चुकंदर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। चुकंदर के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत बनाता है। चुकंदर में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है जैसे सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयोडीन, आयरन, और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। चुकंदर का सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाता है।
चुकंदर का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है इसमें बीटा-कार्टेन एक पदार्थ पाया जाता है। जो विटामिन ‘ए’ का ही एक रूप होता है। विटामिन ‘ए’ का सेवन हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
वजन घटाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो इसका सलाद और जूस दोनो ही फायदेमंद होता है। चुंकदर में कैलोरी न के बराबर पाई जाती है जो वजन घटाने में सहायक है।
चुकंदर पोषक तत्चुवो से भरपूर होती है। चूकंदर में मैंग्नीज, जिंक जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं। उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।
चुकंदर का सेवन करने से कमजोर हड्डियों मजबूत बनाने में मददगार होती है। इसमें कॉपर, मैग्नीशियम तत्व हड्डियों को विकसित करने में मदद करते है।
त्वचा के लिए चुकंदर फायदेमंद माना गया है सेहत के साथ ये हमारी त्वचा का भी भरपूर खयाल रखता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ‘सी’ जो हमारी स्किन को हानिकारक पदार्थ और खतरनाम uv किरणों से बचाने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े:एक्टर सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच, क्या है दुश्मनी की वजह
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check