एक्टर सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच, क्या है दुश्मनी की वजह

बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर सुबह 5 बजे रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। अज्ञात व्यक्ति ने बांद्रा में सलमान के घर के बाहर हवाई फायरिंग करके तुरंत फरार हो गए। अपराधियों ने इस घटना को सुबह 5 बजे अंजाम दिया। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस के मुताबिक  यह हमला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के द्वारा ही करवाए गए है इस गैंग ने ही अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलाई है। पीछे भी ऐसे कई वारदातें हो चुकी है पुलिस का अनुमान है की पीछे भी उनको धमकी मिल चुकी है।

लॉरेंस बिश्नोई ने पहले भी सलमान खान को पूरी मीडिया के सामने धमकी दी थी यह बात जोधपुर की  है जब बिश्नोई ने सभी के सामने ऐसा कहा था। दरअसल ये सिलसिला 2018 में तब शुरू हुआ था। लॉरेंस बिश्नोई ने जोधपुर में मीडिया के सामने कहा था कि सलमान को जोधपुर में ही मारेंगे।

लॉरेंस की सलमान को दी गई इस धमकी की वजह से मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया था। आपको बता दें कि बिश्नोई का गैंग पंजाब और राजस्थान के अपराधिक मामलों में सक्रिय रहता है। बिश्नोई के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिश्नोई अभी तो जेल में है।

धमकी की वजह का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है  जहा तक इसे हिरण शिकार के मामले से जोड़ा जा रहा है। बिश्नोई-जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का गैंगस्टर है फिल्म अभिनेता सलमान की हत्या करने घर भी गया था उसके साथ हथियार भी थे। फरवरी माह में मुंबई गया था। उसके साथ महाराष्ट्र के दो बदमाश और थे। वह फिल्म अभिनेता के घर भी गया था। उसके साथ हथियार भी थे। मगर उसे सलमान के बारे में किसी तरह की खबर नहीं थी।

यह भी पढ़े:एक्सपर्ट भी मानते है फूलों से बनी ये चाय तनाव को कम करने के लिए है फायदेमंद