गर्मियों का मौसम आए और हम आम न खाए ऐसा हो सकता है क्या नही न तो ये मौसम आम के बिना मानो जैसे अधूरा है।आम को फलों का राजा खा जाता है। आम में बहुत से विटामिन्स और अन्य जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं ये हमारे शरीर को किया लाभ भी पहुंचते है। आम में विटामिन-सी भी पाया जाता है। इसका विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है। आम में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।इसके सेवन से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है साथ ही यह हमारे पाचन को ठीक रखने में भी मदद करता है। आम को स्वाद के साथ काफी पसंद किया जाता है। आम के सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, आइए जानें,
जिस की हम सभी जानते है की फलों को पकाने के लिए कुछ हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। फलों को अप्राकृतिक तरीकों को पकाया जाता है जोकि कैल्शियम कार्बाइड (CaC2) नामक chemical होता है।इस रसायन कैल्शियम कार्बाइड को पानी में मिलने से एसिटिलीन गैस निकलती है। जोकि एसिटिलीन गैस ही फलों को पकाने का काम करती है।
कैल्शियम कार्बाइड से पके हुए फल हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी जहर से कम नहीं होते है। इस तरह से सेवन करने से हमारी त्वचा की गंभीर समस्याओं के साथ शरीर के विभिन्न अंगों जैसे किडनी फेलियर होने का खतरा बढ़ जाता है। जब भी आप आम खाएं उसे पहले दो घंटे के लिए आप को पानी में भिगाकर रखें और धोकर ही खाएं और खिलाएं।
मधुमेह
आम को ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत हाई होता है अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते है तो ब्लड में शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि हो जाती है।जो लोग मधुमेह की समस्या से पीड़ित है उन लोगों के लिए इसके सेवन से शुगर बढ़ने का खतरा और भी बढ़ जाता है। डायबिटीज रोगियों को आम का सेवन नही करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर ही आम का सेवन करे।
पाचन की समस्या
अगर आप आम का अधिक सेवन करते है तो इस से पाचन संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है।क्योंकि इसमें हाई फाइबर के कारण इस तरह का समस्या उत्पन्न हो जाती है। ज्यादा मात्रा में फाइबर का सेवन गैस, पेट में ऐंठन और दस्त के की समस्या को बढ़ावा देता हैं।
यह भी पढ़े:गर्मियों के इन खास फलों का अत्यधिक सेवन हो सकता है नुकसानदेह
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check