एवरनोट एप हुआ पहले से और भी ज्यादा एडवांस, इसमें डाले गए एआई फीचर्स,

तकनीक के क्षेत्र में आए दिन कुछ न कुछ नया आता जा रहा है। डिजिटल दुनिया इतनी तेजी से फैलती जा रही है जिसका कोई जवाब नही। आजकल की तकनीक में हर दिन नए बदलाव को वजह से हमें तकनीक के क्षेत्र में कुछ न कुछ नया करने को मिल रहा है। नोट तो हम सभी बनाते है लेकिन अब नोट बनाने का तरीका भी बदल चुका है नई तकनीक के माध्यम से नोट्स बनाने के और भी नए एडवांस फीचर्स को इंट्रोड्यूस किया गया है। एवरनोट एप के माध्यम से सभी यूजर्स को बेहतर तरीके से नोट बना सकते है और आप इन्हे सुरक्षित भी कर सकते है।

एवरनोट एप एक ऐसा डिजिटल ऐप है जो नोट्स बनाने के लिए टेक्स्ट, फोटो और वीडियो का ऑप्शन प्रदान करता है। आपको बता दे की इसमें कुछ एडिटिंग टूल्स का भी विकल्प दिया गया है। इसने कुछ और नए फीचर भी डालें जा रहे है जैसे  एप में कई एडवांस एआई फीचर भी आ गए हैं। इन फीचर्स की नई श्रेणी से यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने में मजा आने वाला है।

एवरनोट एप में एक खास एआई फीचर डाला गया है। इसमें आपको एआई पावर्ड सर्च फीचर्स मिलते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने ही बने हुए नोट्स में जरूरी जानकारी को ढूंढ सकते हैं। इस एवरनोट एप में कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है। इस फीचर के द्वारा नोट्स, डॉक्स और फाइल्स का शार्ट वर्जन मिल सकता है।

इसके साथ ही एप में एआई क्लीलअप के साथ हेल्प मी राइट के tफीचर भी दिया गया है। ये फीचर खुद ही नोट्स के टाइटल में कुछ भी गलत होने पर उसे ठीक कर देगा।  हेल्प मी राइट का फीचर की मदद से यूजर्स लिखने में आसानी महसूस करें।एवरनोट एप की खास जानकारी एवरनोट एप नोट्स समय की बचत करता है।यूजर्स की जरूरत को पूरा करता है। हालांकि, इसके कई फीचर्स का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को इसका सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा।

यह भी पढ़े:पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को गुस्से में किया चकनाचूर, मतदाता पुलिस की हिरासत में