पहले उन्होंने अपने वीडियो से धमाल मचाया. इसके बाद बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन वाले घर में कमाल कर दिखाया. बात हो रही है एल्विश यादव की, जिन्होंने 14 सितंबर 1997 के दिन हरियाणा के गुड़गांव (अब गुरुग्राम) में जन्म लिया था. सुषमा यादव और राम अवतार यादव के घर में जन्मे एल्विश अब पूरे देश में जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं. आइए आपको उनकी लव लाइफ से रूबरू कराते हैं.
लाखों लोग एल्विश को करते हैं फॉलो
अपने वीडियो में बेहतरीन एंटरटेनिंग कंटेंट देकर देशभर में फैन फॉलोइंग बनाने वाले एल्विश यादव तमाम हसीनाओं के दिल की धड़कन बन चुके हैं. एल्विश के फैंस अक्सर उनसे मुलाकात करने की गुहार लगाते रहते हैं, जिनमें लड़कियों की संख्या भी काफी ज्यादा होती है, जो उन पर अपना दिल लुटाने के लिए भी तैयार रहती हैं. वहीं, बिग बॉस जीतने के बाद तो उनकी गर्ल्स फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है.
फ्लर्ट करने पर बिग बॉस में भड़क गए थे एल्विश
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 में एल्विश यादव एक बार भड़क भी गए थे. हुआ यूं था कि घर में मौजूद कंटेस्टेंट मनीषा रानी ने एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट किया था, जिस पर वह बुरी तरह भड़क गए थे. इस मसले को लेकर एल्विश से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कमिटेड होने की जानकारी दी थी. एल्विश यादव ने साफतौर पर कहा था कि जब तक दिल में किसी के लिए भावनाएं न हों, वह उसके साथ होने का दिखावा नहीं कर सकते. अगर दिल से फीलिंग आएगी तो ही प्यार होगा, वरना नहीं होगा. दिल से मैं जिसके साथ हूं, उसके साथ ही हूं.
क्या है एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड का नाम?
आइए हम आपको अब एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड से रूबरू करा देते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड का नाम कीर्ति मेहरा है. बताया जाता है कि कीर्ति मेहरा भी यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं. साल 2015 के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी. दोनों कई बार एक साथ वीडियो भी बना चुके हैं.
यह भी पढे –
वजन कम करने के लिए क्या आप भी पीते हैं गर्म पानी और नींबू? तो जानिए सही में इससे कुछ होता भी है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check