प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि उसने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के.डी. सिंह द्वारा प्रवर्तित एल्केमिस्ट समूह के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत पार्टी का 10.29 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जब्त किया है।
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस पार्टी द्वारा ली गई विमानन सेवाओं के लिए विभिन्न विमानन/हेलीकॉप्टर कंपनियों को भुगतान करने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल किया था।
ईडी ने कहा कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पार्टी विधायक एवं पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय और सांसद नुसरत जहां जैसे अन्य ”स्टार प्रचारकों” के लिए इन विमानों का इस्तेमाल किया था।
बयान में कहा गया, ”जांच में पाया गया है कि जनता को धोखा देकर एकत्र किए गए धन का एक हिस्सा एल्केमिस्ट समूह द्वारा तृणमूल कांग्रेस की ओर से विमानन कंपनियों को भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check