देसी घी और मिश्री एक साथ खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। अक्सर लोग खाने के बाद मिश्री और सौंफ खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी घी के साथ मिश्री का सेवन किया है? घी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. घी में पाए जाने वाले गुण और पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से भी बचाते हैं।सर्दी-जुकाम से लेकर शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने तक मिश्री और घी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। घी में लिनोलिक एसिड पाया जाता है जो शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने में भी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में घी को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। स्वस्थ और पौष्टिक खानपान होने से आपका शरीर हेल्दी रहता है और बीमारियों का शिकार भी नहीं होता है। आज हम आपको घी और मिश्री खाने के फायदे और इसका सेवन करने के तरीके के बारे में बताएंगे।
घी और मिश्री खाने के फायदे- देसी घी में मौजूद गुणशरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत उपयोगी होते हैं। अगर आप रोजाना देसी घी के साथ एक चम्मच मिश्री का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में मौजूद कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं और शरीर निरोगी रहता है। मिश्री का सेवन शरीर में खून की कमी पूरा करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना देसी घी और मिश्री खाने से आपके शरीर को ये फायदे मिलते हैं।
1. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए- शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर आप आसानी से संक्रमण और बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घी और मिश्री एकसाथ खाना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह में एक चम्मच देसी घी के साथ एक चम्मच मिश्री का सेवन करें।
2. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर आपको बहुत जल्दी सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। सर्दी-जुकाम की समस्या में मिश्री के साथ देसी घी खाना बहुत फायदेमंद होता है। सर्दी, खांसी या जुकाम होने पर आप एक चम्मच देसी घी लेकर उसमें एक चम्मच मिश्री मिलाएं और इसमें काली मिर्च का थोड़ा सा पाउडर डालें। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर हल्का गर्म करें और खा लें। ऐसा दो से तीन बार करने से सर्दी-जुकाम में बहुत फायदा मिलता है।
3. शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में उपयोगी- शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए देसी घी के साथ मिश्री का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कई बार खानपान में गड़बड़ी और कुछ बीमारियों के कारण आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। इस समस्या को खून की कमी भी कहा जाता है। शरीर में खून की कमी या हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर आपको मिश्री और घी का एकसाथ सेवन करना चाहिए।
4. पाचन तंत्र को बनाये बेहतर- पाचन तंत्र में खराबी होने पर आपको पेट में गैस की समस्या, कब्ज और पाचन से जुड़ी कई अन्य समस्याएं होती हैं। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए घी और मिश्री का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। देसी घी में पाचन तंत्र के लिए उपयोगी कई गुण मौजूद होते हैं जो शरीर के पाचन को मजबूत करने का काम करते हैं। पाचन तंत्र सही होने पर आप जिन चीजों का सेवन करते हैं उससे आसानी से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में भी फायदा मिलता है।
5. शरीर को एनर्जी देने में उपयोगी- अगर आपको थकान या शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है तो ऐसे में घी और मिश्री आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। घी और मिश्री का एकसाथ सेवन करने से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और थकान या कमजोरी दूर होती है।
6. फूड पाइजनिंग में मिलता है फायदा- खानपान में असंतुलन और गलत खाद्य पदार्थों का सेवन करने से आपको फूड पाइजनिंग की समस्या हो सकती है। इस समस्या में देसी घी के साथ मिश्री खाने से फायदा मिलता है। इस समस्या में आप डॉक्टर की सलाह लेकर घी उर मिश्री का एकसाथ सेवन कर सकते हैं।
देसी घी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद में घी का इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। देसी घी के साथ मिश्री खाने से आपका शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। किसी बीमारी या समस्या में इलाज के तौर पर इसका सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:
रात में घी खाने से मिलते हैं ये अनोखे स्वास्थ्य लाभ, जानिए तरीका
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check