इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना खाएं ये 5 फल, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

मौसम बदलते ही ज्यादातर लोग बीमार पड़ जाते हैं। कुछ लोगों को खांसी हो जाती है और कुछ लोगों को सर्दी लग जाती है। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है? दरअसल, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उन्हें इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक होती है। वे बहुत जल्दी और बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं। अगर आप मौसमी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जिससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग हो सके। इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की एक्सपर्ट से बात की है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं सेब- यह बात तो आप जानते ही होंगे कि रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर को खुद से दूर रखा जाता है। इसका मतलब है कि रोज एक सेब खाने की वजह से आपक से इम्यूनिटी बढ़ती है, बीमारियां कम होती हैं और मौसमी बुखार से लड़ने की आपकी शारीरिक क्षमता में भी इजाफा होता है। सेब में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, विटामिन तथा मिनरल्स का भी अच्छा स्रोत है और फाइबर भी इसमें पाया जाता है। ये तमाम तत्व आपको जर्म्स और बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी बूस्टर है संतरा- संतरा विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है। विशेषज्ञों की मानें, तो संतरे को इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सबसे अच्छे फलों में से माना जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि विटामिन-सी की रोजाना की जरूरत का करीब 70 फीसदी आप एक संतरे से हासिल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि मौसमी बीमारियों को दूर रखता है, फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता है और सर्दी-जुकाम को भी दूर रखता है।

इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने के लिए अंगूर खाएं- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अंगूर का सेवन भी कर सकते हैं। अंगूर विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत माना जाता है। इसके अलावा, अंगूर पानी से भरा फल है। इसलिए, इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, बॉडी हाइड्रेट रहता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी कंपोनेंट इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाकर आपको संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करता है। आपको बताते चलें कि 100 ग्राम अंगूर में करीब 4 मिलिग्राम विटामिन-सी होता है।

ब्लूबेरी से बढ़ाएं इम्यूनिटी पॉवर- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में ब्लूबेरी को भी शामिल कर सकते हैं। यह भी बेहतरीन और स्वादिष्ट फलों में से एक है। इसमें फ्लेवेनॉएड्स होता है, जो कि एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है। यह इम्यूनिटी बूस्ट कर सेल्स डैमेज होने से रोकता है। यही नहीं, यह पेट को साफ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसका सेवन कोई भी कर सकता है।

कीवी का सेवन कर बढ़ाएं इम्यूनिटी- कई स्वास्थ्य चिकित्सक कीवी को भी पौष्टिक फलों में मानते हैं। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन भी प्रचुर मात्रा में मौजूद है, जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह बीमार होने के रिस्क को कम करता है और इसमें सॉल्यूबर डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन क्षमता को बेहतर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े:

आइए जानते हैं ऐसी 11 गलतियों के बारे में जिनसे वजन घटता नहीं बढ़ने लगता है