गर्मियों में सुबह सबसे पहले खाएं ये 5 फूड, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। गर्मियों में अक्सर लोग भारी और गर्म खाने से परहेज करते हैं क्योंकि इन चीजों को पचने में समय लगता है। ऐसे में गर्मियों में सुबह उठकर कुछ हल्का और आसानी से पचने वाला खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम करता है और शरीर को पूरे दिन ऊर्जा देता है। गर्मियों में दिन में बहुत अधिक धूप और गर्मी होती है। जिसके कारण गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ठंडा भी रख सकें। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि गर्मियों में सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो और शरीर की कई समस्याएं भी दूर हो जाएं।इस संबंध में आहार विशेषज्ञ बता रही हैं कि गर्मी के दिनों में सुबह के समय क्या खाना चाहिए।

1. तरबूज- गर्मी में सुबह शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज का सेवन किया जा सकता है। इस फल में 90 प्रतिशत पानी होता है और इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ दिनभर एनर्जी रखता है। तरबूज के सेवन से हार्ट हेल्दी रहने के साथ आंखों समस्याएं भी कम होती हैं।

2. जौ का दलिया- गर्मियों में पेट को हल्का रखने के लिए जौ के दलिया का सेवन किया जा सकता है। गर्मी में इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। जौ की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मी में इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्या कम होती हैं। जौ का दलिया खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है। इस दलिया को रात को बनाकर भी रख सकते है, जिससे इसमें रजिस्टेंस स्टार्च बढ़ जाएगा।

3. खजूर- गर्मी में खाली पेट खजूर का सेवन किया जा सकता है। खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, फाइबर और आयरन पाया जाता है, जो शरीर को ताकत देने के साथ पेट को लंबे समय तक ङरकर रखता है। खजूर को अपनी स्मूदी में भी शामिल किया जा सकता है।

4. केला- केला गर्मी में सुबह खाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। ये शरीर को एनर्जी देने के साथ, ये पेट के लिए फायदेमंद होता है और लंबे समय पेट को भरकर रखता है। केले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ मूड को भी बूस्ट करता है।

5. ओट्स- गर्मी में पेट को आराम देने के लिए हल्के ओट्स का सेवन किया जा सकता है। ओट्स के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्या कम होने के साथ वजन घटाने में भी मदद मिलती है। ओट्स को अपनी स्मूदी में मिलाकर और स्प्राट्स में मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता हैं।

गर्मी में सुबह सबसे पहले इन चीजों का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें:

लू लगने से नहीं खराब होगा पाचन तंत्र, एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं और क्या नहीं