पोषक तत्वों की कमी की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। जंक फूड खाना, हाईब्रिड और मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन (खाद्य मिलावट) और कई अन्य कारणों से शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। पोषक तत्वों के लिए लोग सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, इन सप्लीमेंट्स के सेवन से कई दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इनके कारण शरीर में पोषक तत्वों का असंतुलन हो सकता है।जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं. ऐसे में आपको सप्लीमेंट्स की जगह उन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
अमरूद खाएं- यह फल विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है। साथ ही इनमें पोटेशियम और डाइटरी फाइबर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। अमरूद खाने से पाचन शक्ति भी बढ़ती है। इससे कब्ज की समस्या कम हो जाती है.
विटामिन सी के लिए कीवी- कीवी फल कमजोर रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करता है। इस खट्टे-मीठे फल में विटामिन सी पाया जाता है जो एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है। वहीं, डाइटरी फाइबर, विटामिन ई और पोटैशियम पाया जाता है। कीवी फल खाने से आपको इन सभी पोषक तत्वों का लाभ मिलता है।
एंटीऑक्सीडेंट के लिए स्ट्रॉबेरी खाएं- यह खट्टा-मीठा और रसीला फल आपको जितना स्वादिष्ट लगता है, यह आपकी सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। वहीं इनमें विटामिन सी, फोलेट, विटामिन के और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। स्ट्रॉबेरी खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है।
पोटैशियम के लिए पपीता खाएं- आम फल माना जाने वाला पपीता आपकी सेहत में आश्चर्यजनक सुधार कर सकता है। पपीते में विटामिन सी, पोटैशियम, फोलेट और विटामिन ए पाया जाता है। पपीता खाने से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
मिनरल्स के लिए बेरीज – रैस्पबेरी, ब्लूबेरी, आंवले, शहतूत और क्रैनबेरीज में कई तरह के पोषक तत्व भरे हुए होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी,फोलेट, विटामिन सी और विटामिन के और पोटैशियम के लिए आप बेरीज का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
रोजाना खाली पेट पिएं ये खास पानी, शरीर से खत्म हो जाएंगी ये 5 बीमारियां
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check