कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे खाएं अंकुरित प्याज, मिलेगा फायदा

अनियमित खान-पान, असंतुलित जीवनशैली और शराब के सेवन आदि के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल शरीर की नसों में जमा हो जाता है और इसके कारण हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खान-पान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए।जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो कोशिकाओं और ऊतकों में वसा और लिपिड की परत बनने लगती है। इसके शुरू होते ही शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को सही समय पर पहचानकर इलाज लेने से आप इस गंभीर बीमारी का शिकार होने से बच सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को नजरअंदाज करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।इसे कंट्रोल करने के लिए आप अंकुरित प्याज का सेवन कर सकते हैं। अंकुरित प्याज में मौजूद गुण शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। आइये जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में अंकुरित प्याज खाने के फायदे।

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाएं अंकुरित प्याज-
प्याज का इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में किया जाता है। सब्जी की ग्रेवी बनाने से लेकर सलाद तक हर जगह प्याज मौजूद होता है। प्याज में कई पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। प्याज में विटामिन सी, विटामिन बी, पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।हाई कोलेस्ट्रॉल में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अंकुरित प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंकुरित प्याज में मौजूद गुण शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने का काम करते हैं। एनसीबीआई पर प्रकाशित एक शोध में भी इस बात की पुष्टि की गई है कि प्याज में मौजूद गुण हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण-

  • पैर सुन्न होना
  • सीने में दर्द होना
  • वजन बढ़ना
  • त्वचा के रंग में बदलाव
  • सीने या छाती में दर्द
  • मतली और उल्टी की समस्या
  • स्ट्रोक और हार्ट अटैक
  • मतली और उल्टी की समस्या
  • बहुत ज्यादा थकान महसूस होना
  • अधिक पसीना आना

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में कम फैट वाले फूड्स को शामिल करने और नियमित रूप से एक्सरसाइज या रनिंग करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें:

क्या कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरह ख़त्म किया जा सकता है, एक्सपर्ट से जानिए जवाब