गर्मियों का मौसम हो और लोग आम ना खाएं ऐसा हो ही नहीं सकता। लोगों के लिए गर्मियों का मौसम खास तभी होता है जब फलों का राजा कहे जाने वाले मीठे आमों का स्वाद उन्हें मिलता है। देश के हर हिस्से में आम की अपनी वेरायटी पायी जाती है जो अपनी मिठास, खूश्बू और स्वाद के लिए पसंद किए जाते हैं। आम के स्वाद का लुत्फ उठाने के लिए लोग आम को अलग-अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। कुछ को मैंगो आइसक्रीम पसंद आती है तो कुछ को मैंगो मिल्क शेक। ऐसी ही एक डिश है आमरस जो लोग बड़े चाव से खाते हैं।
पके हुए मीठे आमों का पल्प निकालकर उसमें हरी इलायची और अन्य मसालों के साथ आमरस तैयार किया जाता है। आमरस के साथ जहां उत्तर भारत में रोटियां खायी जाती हैं वहीं पश्चिमी राज्यों में आमरस के साथ गर्मागर्म पूरियां खायी जाती हैं। यह एक पॉप्युलर फूड कॉम्बिनेशन है जो लोगों को खूब पसंद आता है। अगर आप भी आमरस-पुरी के दीवाने हैं तो आपको बता दें कि इन दोनों चीजों का एकसाथ सेवन आपकी हेल्थ के लिए ठीक नहीं। विशेषकर कुछ बीमारियों में आमरस-पुरी खाने से कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ सकती हैं।
डाइटिशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से जानते हैं किन लोगों को आम खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और आमरस के साथ पुरी या रोटी खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
क्या आमरस के साथ पुरी खाना है अनहेल्दी- शिल्पा मित्तल कहती हैं कि अन्य फलों की तरह ही आम को मील के साथ खाने से बचना चाहिए। कुछ घरों में आमरस के साथ पुरी या रोटी खाने का ट्रेंड होता है। लेकिन, ऐसा करने से बचना चाहिए। जैसा कि रोटी, चावल और अन्य चीजों में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है और आम में भी कार्ब्स पाए जाते हैं। ऐसे में आमरस और पुरी खाने से आप बहुत अधिक मात्रा में कार्ब्स का सेवन कर लेते हैं। यह मोटापा और डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।
डायबिटीज वाले लोगों के लिए आम के साथ पुरी या रोटी खाना अधिक नुकसानदायक साबित हो सकता है। जैसा की मीठा होने के कारण डायबिटीज में आम खाने सेब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। वहीं, आमरस-पुरी खाने से वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ सकता है जो डायबिटीज ही नहीं बल्कि हाई बीपी और हार्ट डिजिज से पीड़ित लोगों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
ये 5 संकेत अर्थराइटिस की ओर करते हैं इशारा, तुरंत लें अपने एक्सपर्ट से सलाह
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check