वेट लॉस के लिए खाये परवल, जानिए इसे खाने का तरीका और इसके 4 फायदे

परवल गर्मी के मौसम में आने वाली सब्जी है और इसे खाना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है. परवल में फाइबर, विटामिन और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा है। ये मौसमी फ्लू, गले की समस्याओं और गर्मियों की बीमारियों को ठीक करने के लिए कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, आयुर्वेद की मानें तो, परवल कफ दोष को कम करता है और खून की सफाई में मदद करता है। ये टिशूज को अंदर से स्वस्थ रखता है और ब्लड प्यूरीफिकेशन के प्रोसेस को तेज करता है। इस तरह ये नेचुरल तरीके से शरीर को स्वस्थ रखता है। लेकिन वेट लॉस में परवल  की एक खास भूमिका है। वो कैसे? आइए हम आपको बताते हैं।

वेट लॉस के लिए परवल खाने का तरीका-
1. परवल की सब्जी और भाजी खाएं।

2. परवल का जूस बना कर पिएं।

3. परवल का चोखा और भर्ता खाएं।

4. परवल का पानी पिएं।

5. परवल को उबाल कर सलाद में डाल कर खाएं।

वेट लॉस के लिए परवल खाने के फायदे-
1. मेटाबॉलिक रेट को तेज करता है
परवल एक ऐसी सब्जी है जिसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ये पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। ये मेटाबोलिक रेट को तेज करता है और वेट लॉस के प्रोसेस में मदद करता है। इसके अलावा परवल लीवर की कुछ बीमारियों और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के इलाज में भी मदद करता है। इस तरह आपका पाचन तंत्र भोजन को ठीक से पचाने में सक्षम है, तो यह साफ रहेगा और बदले में आपको वेट कंट्रोल करने में भी मदद करेगा।

2. फाइबर से भरपूर है परवल- कब्ज की समस्या के कारणभी लोगों को वजन घटाने में परेशानी होती है। दरअसल, कब्ज उतना आसान नहीं है जितना हम इसे समझते हैं क्योंकि पुरानी कब्ज, अगर इलाज नहीं किया जाता है, तो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। पहले तो ये भूख को रोकता है और अपशिष्ट भोजन आंतों में बैठा रहता है और वजन बढ़ाने लगता है। इसके अलावा ये फैट पचाने में भी मदद करता है जो कि वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है।

3. कैलोरी कम करता है- गतिहीन जीवन शैली और जंक फूड पर निर्भरता के कारण मोटापा पूरी दुनिया में एक बड़ी समस्या बन गया है जिसमें बहुत अधिक फैट होता है। हालांकि, मोटापे को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि इससे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप आदि गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। परवल कम कैलोरी वाला भोजन है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसका मतलब है कि यह बहुत अधिक कैलोरी का सेवन किए बिना आपको भरा हुआ महसूस कराता है। यही कारण है कि जो लोग अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें इस सब्जी को ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए।

4. भूख बढ़ाता है- अगर आपको भूख नहीं लगती तो और बिना खाए सोच रहे हैं वजन घटाने की तो आप गलत हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खाना खाना वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में परवल उन लोगों को लिए फायदेमंद है जिन्हें भूख नहीं लगती है। परवल पेट के कीड़ों को मारने और भूख बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही क्रेविंग को रोकता है और बेमतलब के खान-पान से बचाता है।

इन सबके अलावा परवल कई प्रकार से फायदेमंद है। परवल के कोमल पत्ते और अंकुर फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनोइड पॉली-फेनोलिक एंटीऑक्सिडेंट जैसे α-कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन भी होते हैं। ये सब मिल कर शरीर के रोगों को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं और इसे हेल्दी रखते हैं। इस तरह परवल हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें:

पतले हैं तो इन 6 ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें