रोज खाएं 10 भीगी हुई किशमिश, ये 5 बीमारियां हमेशा रहेंगी दूर

अगर आप रोजाना सूखे मेवे और किशमिश भी खाते हैं तो अच्छा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप किशमिश को रात भर भिगोकर खाते हैं तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।जी हां, अगर आप सिर्फ 10 किशमिश रात में भिगोकर रोजाना सुबह खाते हैं तो यह आपको कई तरह की बीमारियों और बीमारियों से बचाएगा। आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा. आइए आपको बताते हैं कि किशमिश खाना कैसे फायदेमंद है और इसके क्या फायदे हैं।

रात में भिगाएं 10 किशमिश
किशमिश खाने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि इसे रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह फूल जाने पर खाएं और किशमिश के पानी को भी पी लें। भीगे हुए किशमिश में आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर होता है। इसमें मौजूद शुगर प्राकृतिक होती है इसलिए सामान्यतः इसका कोई नुकसान नहीं होता है मगर डायबिटीज के मरीजों को किशमिश नहीं खानी चाहिए। किशमिश वास्तव में सूखे हुए अंगूर होते हैं। ये कई रंगों में मौजूद होत हैं मसलन गोल्डर, हरा और काला। इसके अलावा आप कई सब्जियों के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए भी किशमिश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बढ़ेगी रोगों से लड़ने की क्षमता
रात में भीगे हुए किशमिश को खाने और इसका पानी पीने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण इम्यूनिटी बेहतर होती है जिससे बाहरी वायरस और बैक्टीरिया से हमारा शरीर लड़ने में सक्षम होता है और ये बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

ब्लड प्रेशर सामान्य करती है किशमिश
रात की भिगाई हुई किशमिश वैसे तो सभी के लिए फायदेमंद हैं मगर इसका लाभ उन लोगों को विशेष मिल सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से परेशान हैं। किशमिश शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम तत्व आपको हाइपरटेंशन से बचाता है। इसलिए इससे दिल की बीमारियों से भी बचाव रहता है।

शरीर में खून बढ़ाए किशमिश
किशमिश के सेवन से आप एनीमिया से बचे रहते हैं क्योंकि किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोता होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी बहुतायत में पाया जाता है। ये सभी तत्व रक्त फार्मेशन में उपयोगी हैं। इतना ही नहीं इसमें कॉपर भी होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद मिलती है। अतः आप इसे अपने खानपान में निश्चित रूप से सेवन करें।

बेहतर होता है पाचन
भीगे हुए किशमिश में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में न लें। इसे नियमित अपने आहार में शामिल करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलता है। असल में यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे आप एक गिलास पानी में 1 से 12 किशमिश भिगो सकते हैं जिससे पेट साफ होता है।

शरीर की गंदगी बाहर निकाले
किशमिश को रात में भिगाकर सुबह इसे छानकर इसका पानी भी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। ये पानी शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स यानी गंदगी और विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे आपको कई रोगों जैसे- लिवर के रोग, किडनी के रोग, पथरी आदि से बचाव रहता है। इसके अलावा इस पानी को रोजाना पीने से त्वचा पर चमक आती है।

यह भी पढ़ें:

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सुबह खाली पेट करें दूध और किशमिश का सेवन, एक्सपर्ट से जानें इसके जबरदस्त फायदे