लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पेट के दाहिनी ओर पसलियों के ठीक नीचे स्थित होता है। लीवर का वजन लगभग 4 पाउंड यानी 1.8 किलोग्राम तक हो सकता है। इसके कई कार्य हैं, जिनमें भोजन को पचाना, शरीर से अपशिष्ट उत्पादों को निकालना और थक्के बनाना आदि शामिल हैं। इसके साथ ही शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए लिवर की आवश्यकता होती है।ऐसे में अगर लिवर में खराबी हो जाए, तो शरीर के कई कार्य प्रभावित होते हैं। आज के समय में लिवर से जुड़ी समस्याएं लोगों में काफी ज्यादा फैल रही है।ऐसी स्थितियां जो लीवर को नुकसान पहुंचाती हैं, घाव पैदा कर सकती हैं, जिसे सिरोसिस कहा जाता है। आज के समय में सिरोसिस के कारण लोगों को लीवर फेलियर की समस्या हो सकती है। लिवर में कोई भी समस्या होने पर शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं, जिसमें कुछ हिस्सों में दर्द भी शामिल होता है। आइए जानते हैं कि लिवर खराब होने पर पेट के किस हिस्से में दर्द होता है?
लीवर ख़राब होने पर पेट के किस भाग में दर्द होता है?
लीवर हमारे पेट क्षेत्र में होता है। ऐसे में अगर लिवर खराब हो जाए तो पेट के कुछ हिस्सों में दर्द और सूजन की शिकायत हो सकती है।
पसलियों के ठीक निचले वाले हिस्से में होता है दर्द- लिवर में अगर खराबी हो जाए, तो पसलियों के ठीक निचले वाले हिस्से में दर्द होता है। दरअसल, हमारा लिवर पसलियों के ठीक नीचे होता है। ऐसे में पेट का यह हिस्सा सबसे अधिक प्रभावित होता है। कई लोगों को दर्द के साथ-साथ सूजन की परेशानी भी होने लगती है। अगर आपके लिवर में खराबी की वजह से पेट में दर्द और सूजन हो रहा है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
पेट के दाएं और ऊपरी हिस्से में दर्द- लिवर हमारे पेट के दाएं और ऊपरी हिस्से में स्थित होता है। इस हिस्से में कुछ लोगों को दर्द हो सकता है। साथ ही इसके आसपास दर्द हो सकता है। अगर आपको इस तरह की परेशानी हो रही है, तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपकी स्थिति में सुधार हो सके।
लिवर में खराबी होने के अन्य लक्षण?- लिवर में खराबी होने पर न सिर्फ पेट में दर्द होता है, बल्कि कुछ अन्य लक्षण भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं लिवर में खराबी के अन्य लक्षण?
यह भी पढ़ें:
ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं बेल का जूस, बढ़ सकती है परेशानी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check