शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रोजाना फलों का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है कि रोजाना एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती. कुछ लोग सेब खाने की बजाय उसका जूस पीना पसंद करते हैं। सेब में मौजूद पोषक तत्व शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करते हैं और शरीर को बीमारियों से बचाते हैं। सेब का जूस पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और वजन भी नियंत्रित रहता है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी भी चीज का सेवन सही समय और सही तरीके से करना फायदेमंद होता है। इसी तरह सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने से आपको दोगुना फायदा मिलता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने के फायदे-
आरोग्य हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटीशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं, “सेब में शरीर के लिए फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनोइड होते हैं। इसके अलावा सेब में जरूरी खनिज, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं। रोजाना सुबह इसका सेवन करें।” रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास सेब का जूस पीने से आपके शरीर को पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और कई फायदे मिलते हैं।
1. अस्थमा में फायदेमंद- सुबह खाली पेट सेब का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। सेबी के जूस में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट आपको पल्मोनरी डिजीज से बचाने का काम करते हैं। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि सेब के जूस में मौजूद पोषक तत्व अस्थमा की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। अस्थमा से बचाव और छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय सेब का जूस पीना फायदेमंद होता है।
2. पाचन के लिए फायदेमंद- सेब का जूस खाली पेट पीने से आपके शरीर का पाचन ठीक रहता है और कब्ज या अपच की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि कब्ज की समस्या में सेब का जूस पीने से बहुत फायदा मिलता है। सेब के जूस में सोर्बिटोल नामक तत्व होता है, जो कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
3. वजन कम करने में फायदेमंद- सेब का जूस खाली पेट पीने से आपको वजन कम करने में बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है। बहुत ज्यादा भूख लगने पर भी इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। रोजाना सुबह खाली पेट सेब का जूस पीने से आपको वजन कंट्रोल करने में फायदा मिलेगा।
4. कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद- हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में सुबह खाली पेट सेब का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। सेब के जूस में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना सुबह के समय खाली पेट सेब का जूस पीने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।
5. आंख के लिए फायदेमंद- सेब का जूस पीने से आपके आंख की रोशनी बढ़ती है। सेब में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा होती है। इसलिए इसका जूस सुबह खाली पेट पीने से आपको बहुत फायदा मिलता है। इससे आपके आंख की रोशनी बढ़ती है और आंख से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में फायदा मिलता है।
सेब का जूस रोजाना सुबह खाली पेट पीने से ऊपर बताये गए फायदों के अलावा कई अन्य तरीके से शरीर के लिए फायदेमंद है। सेब के जूस में मौजूद पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। अगर आप सेब का जूस किसी बीमारी में पीते हैं, तो इससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें:
खाली पेट जरूर खाएं हरा सेब, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check