वेट लॉस के लिए इस समय पिएं केले का शेक, मिलेंगे ये फायदे

केला स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट फलों में से एक है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर पाया जाता है. केले में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन सी, पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको तेजी से वजन कम करने और स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। केले का शेक पीने से आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं और इसके सेवन से आपको भूख भी कम लगती है। इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स आपको अंदर से स्वस्थ रहने में सहायता करते हैं। केला को आप दूध और अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ ब्लेंड करके अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। ये स्टेमिना बूस्ट करने और स्वस्थ तरीके से वजन घटाता है। अगर आप वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज या जिम करते हैं, तो आप बनाना शेक को हेल्दी या प्रोटीन ड्रिंक के रूप में पी सकते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है। आइए बनाना शेक के फायदे और पीने के सही समय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बनाना शेक पीने के फायदे

1. भूख कम लगना- बनाना शेक में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो दिनभर आपके पेट को भरा रखने में मदद करते हैं। इसकी मदद से आप अनहेल्दी खाना खाने से बच सकते हैं। अगर आपको क्रेविंग हो, तो आप बनाना शेक पी सकते हैं। इससे आप आसानी से वजन कम करने के साथ हेल्दी भी रह सकते हैं।

2. वजन कम करने में सहायक- केले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके मेटाबॉलिज्म को तेज बनाता है। इससे खाने का पाचन अच्छे से होता है और आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। बनाना शेक नियमित रूप से पीने से आप अच्छे से वजन कम कर सकते हैं। इसे आप जिम करने के बाद भी पी सकते हैं।

3. एनर्जी से भरपूर- केले में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बिना अनहेल्दी फैट के पूरे दिन आपको एनर्जी प्रदान करते हैं। इससे आप तनाव या थकान महसूस नहीं होती है। साथ में इसमें पाया जाने वाले मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।

4. पाचन में सहायक- केला को पचाना बेहद आसान होता है। इसके सेवन से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। अगर आपको अपच, गैस और कब्ज की परेशानी रहती है, तो आप बनाना शेक को सुबह खाली पेट में पी सकते हैं।

कब पीना चाहिए बनाना शेक
बनाना शेक पीने का सही समय सुबह का होता है। नाश्ते में आप बनाना शेक पी सकते हैं। इससे आपको पूरे दिन काफी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आप जिम या एक्सरसाइज के बाद भी इसे पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

वेट बढ़ाने में आपकी तेजी से मदद करेंगे ये 5 फूड्स