क्या खाली पेट गर्म पानी पीने से सच में वजन कम करने में मिलती है मदद, डाइटिशियन से जानें सच्चाई

आजकल लोगो की असंतुलित खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। वजन बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कई समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। वजन कम करने या मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के डाइट प्लान, एक्सरसाइज आदि अपनाते हैं।आज आपको ऐसे कई खास डाइट प्लान मिल जाएंगे जो वजन कम करने में मदद करने का दावा करते हैं। वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। चाहे खाली पेट स्पेशल ड्रिंक का सेवन करना हो या फिर रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना हो, वजन कम करने के लिए लोग इन सभी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सच में सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है?आइए जानते हैं, क्या सच में सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से वजन कम होता है?

क्या खाली पेट गर्म पानी पीने से वजन कम होता है?- 
सुबह की शुरुआत गुनगुने या गर्म पानी से करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी या पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं। नियमित रूप से गर्म पानी पीने से आपको कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है। तमाम लोग वजन कम करने के लिए खाली पेट गर्म पानी का सेवन करते हैं। कहा जाता है कि रोजाना खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर की चर्बी कम होती है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन एक्सपर्टकहते हैं कि, “सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन यह कहना कि गर्म पानी पीने से वजन कम होता है गलत होगा। दरअसल गर्म पानी आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म यानी चयापचय ठीक करने में मदद करता है। इससे शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज हो सकती है।” गर्म पानी खुद वजन कम नहीं करता है और इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से कई नुकसान भी हो सकते हैं।

गर्म पानी वजन कम करने में कैसे करता है मदद?
रोजाना सुबह गर्म या गुनगुने पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के लिए भी नियमित रूप से इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। दरअसल, मेटाबॉलिज्म शरीर में होने वाली एक प्रक्रिया है, जिसके ठीक होने से फैट बर्निंग तेजी से होता है। खराब डाइट और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद फैट मॉलिक्यूल्स को ब्रेक करने में मदद मिलती है और इससे आपकी पाचन शक्ति भी बढ़ती है।

नियमित रूप से गर्म या गुनगुना पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर की पाचन क्षमता बढ़ती है और आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। अगर आप वजन कम करने के लिए गर्म पानी का सेवन करने की सोच रहे हैं तो पहले किसी विशेषज्ञ से इसकी मात्रा और इसे पीने के सही तरीके के बारे में जान लें। ज्यादा गर्म पानी पीना भी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है.

यह भी पढ़ें:

फ्रॉग पोज करने से महिलाओं की कई समस्याएं होती है कम, जानें करने का सही तरीका