कई लोगो को अंडा खाना बहुत पसंद होता हैं. लेकिन क्या यह हमारे रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है? इस बात को लेकर कई लोगों के मन में संदेह है. हमें हमेशा नाश्ते में उबले अंडे खाने की सलाह दी जाती है. क्योंकि इसमें प्रोटीन अधिक होता है. हर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सुपरफूड खाने की सलाह देता है, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या पहले से ही उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर वाले लोगों को अंडे खाने चाहिए और अगर हां तो कितनी मात्रा में?
जानिए, क्या सच में अंडे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं?
हम रोजाना सुबह नाश्ते के साथ अंडा खाना पसंद करते हैं. या ऑमलेट खाते है. कई शोधों से यह भी पता चला है कि अंडे में अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है, जो हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद है. इस प्रकार का कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं का निर्माण करता है. चूंकि इसमें सैचुरेटेड या ट्रांस फैट नहीं होता है इसलिए यह एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नहीं बढ़ाता है. आपको याद रखना चाहिए कि इसे उबालकर ही खाना चाहिए, ज्यादा तेल या मक्खन में पकाने से फायदे की जगह नुकसान होगा.
कितना अंडा खाना है फायदेमंद
अंडे खाने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे हम हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से भी बच सकते हैं. डाइटिशियन के अनुसार, अगर आप दिन में दो अंडे खाते हैं तो यह हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. अगर आप इससे अधिक उपयोग करना चाहते हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह लें. जो लोग हैवी वर्कआउट करते हैं उन्हें अंडे अधिक खाने चाहिए.
इन चीजों से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल …
कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो हम रोजमर्रा की जिंदगी में खाते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ता है. ऐसे में इन चीजों से बचें नहीं तो हेल्थ को नुकसान हो सकता है.
रेड मीट – हालांकि यह प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है, लेकिन इसमें वसा भी अधिक होती है, इसलिए इसे कम मात्रा में खाएं.
उम्र के हिसाब से पुरुषों और महिलाओं का कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होना चाहिए?
दूध – दूध आपके लिए संपूर्ण आहार है, लेकिन अगर आप फुल फैट दूध पीते हैं तो यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है, आपको इसका सेवन मलाई हटाकर करना चाहिए.
तैलीय खाद्य पदार्थ – इसमें कोई संदेह नहीं है कि कई खाना पकाने वाले तेल हमारे स्वास्थ्य के दुश्मन हैं. इसका अधिक मात्रा में सेवन कई बीमारियों को निमंत्रण देता है.
यह भी पढ़ें:
अगर तेज इंटरनेट चाहते हैं तो कभी न करें राउटर के साथ ये गलतियां
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check