क्या आप भी गर्मियों में खूब कच्चा प्याज खाते हैं? तो जानिए इसके नुकसान

गर्मियों में प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ खासकर गर्मियों में कच्चा प्याज खाने की सलाह देते हैं। कच्चा प्याज खाने से लू और शरीर की गर्मी से बचा जा सकता है। इसके अलावा कच्चा प्याज खाने के और भी कई फायदे हैं. ऐसे में हममें से कई लोग गर्मियों में बहुत ज्यादा कच्चा प्याज खाने लगते हैं. ऐसे में शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।जी हां, अगर आप गर्मियों में काफी ज्यादा कच्चा प्याज खाते हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि गर्मियों में सीमित मात्रा में ही कच्चे प्याज का सेवन करें। आज हम इस लेख में आपको गर्मियों में अधिक मात्रा में कच्चा प्याज खाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देंगे। आइए जानते हैं कच्चा प्याज खाने से शरीर को क्या-क्या नुकसान होते हैं।

कच्चा प्याज खाने से सेहत को होने वाले नुकसान 

1. एसिडिटी की परेशानी- गर्मियों में सीमित मात्रा में कच्चा प्याज खाने से पेट की गर्मी शांत की जा सकती है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में कच्चा प्याज खाते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। दरअसल, कच्चे प्याज में ग्लूकोज और फ्रक्टोज की अधिक मात्रा होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा ग्लूकोज और फ्रक्टोज लेते हैं, तो इससे आपके शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में खाने के साथ कच्चे प्याज को पचाने में काफी मुश्किलें आ सकती हैं, जिसकी वजह से आपको अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

2. आंत को करता है प्रभावित- अधिक मात्रा में कच्चे प्याज का सेवन करने से साल्मोनेला नामत बैक्टीरियल समस्याएं हो सकती हैं। यह एक ऐसी समस्या है, जो आपके आंत को प्रभावित करती हैं। यह धीरे-धीरे आपके पेट के समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि सीमित मात्रा में ही कच्चे प्याज का सेवन करें।

3. कब्ज और पेट दर्द- अधिक मात्रा में कच्चा प्याज खाने से कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है। दरअसल, इसमें फाइबर की अधिकता होती है। अगर आप अधिक मात्रा में फाइबर लेते हैं, तो यह पेट दर्द और कब्ज जैसी परेशानी होने का कारण बन सकती है।

4. सीने में जलन- कच्चे प्याजा का काफी मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, प्याज में पोटैशियम होता है। अगर शरीर में पोटैशियम की अधिकता हो जाए, तो यह आपके कार्डियोलिवर को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में आपके सीने में जलन की परेशानी होने की संभावना भी बढ़ सकती है।

5. मुंह से बदबू- कच्चा प्याज खाने के बाद मुंह से काफी ज्यादा गंध आती है। अगर आप काफी ज्यादा कच्चा प्याज खाते हैं, तो इससे आपके मुंह की दुर्गंध काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों के सामने आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जब भी कच्चे प्याज का सेवन करें, तो अपने मुंह को अच्छे से साफ करें। साथ ही कुछ माउथ फ्रेशर जैसे – सौंफ, इलायची का सेवन करें। इससे मुंह की दुर्गंध कम हो सकती है।

कच्चे प्याज का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि हर खाने वाली चीजों का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। अगर आप किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें:

सर्वाइकल दर्द से तुरंत पाएं छुटकारा, एक्सपर्ट से जानें कहां हैं खास एक्यूप्रेशर पॉइंट