हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना करें ये 5 योगासन

हार्ट हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह पूरे शरीर में रक्त के माध्यम से ऑक्सीजन प्रसारित करने में मदद करता है। अगर दिल स्वस्थ नहीं होगा तो शरीर के हर हिस्से तक खून नहीं पहुंच पाएगा। इससे शरीर के अन्य अंग ठीक से काम नहीं कर पाएंगे।लेकिन, मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों की जीवनशैली में खराब आदतें शामिल हैं। साथ ही, अच्छी डाइट का भी लोग विशेष ध्यान नहीं रख पाते हैं। विशेषकर, जिन लोगों की उम्र 40 के पार है, उन्हें अपने हार्ट हेल्थ को लेकर कॉन्शस होना चाहिए। आप अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं। यहां हम आपको हार्ट हेल्थ के लिए योगासन के बारे में बता रहे हैं।

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए योगासन-

ताड़ासन करें- दिल की सेहत के लिए आप ताड़ासन कर सकते हैं। यह बहुत उपयोगी आसन है. इससे समग्र स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ताड़ासन करने से पोस्चर बेहतर होता है, बॉडी अलाइनमेंट सही होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इस तरह देखा जाए तो यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

उत्कटासन- हार्ट हेल्थ के लिए उत्कटासन किया जा सकता है। इसे चेयर पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन की मदद से पैर, जांघ और कंधों की मांसपेशियां प्रभावित होती है। इसके अलावा, यह आसन आपको बैलेंस रहना सिखाता, जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। यही नहीं, उत्कटासन बॉडी टोंड करने में भी मदद करता है।

उत्तानासन- हार्ट हेल्थ के लिए उत्तानासन भी लाभकारी हासनों में से एक है। यह मुख्य रूप से जांघ, टखनों, घुटनां पर दबाव बनाता है। इससे मसल्स फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और स्पाइन की स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। उत्तानासन में शरीर के कमर से ऊपर का हिस्सा जमीन की ओर झुकता है। कुछ इस तरह, जैसे सिर पैरों को छूता है। इससे, हार्ट की ओर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगता है। नतीजतन, हार्ट की क्षमता बेहतर होती है।

पादांगुष्ठासन- यह आसन भी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस आसन में हाथ के अंगूठों से पैरों के अंगूठों को छूना होता है। पादांगुष्ठासन करने से स्ट्रेस दूर होता है, एंग्जायटी कम होती है और ओवर ऑल शरीर रिलैक्स होती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और पाचन क्षमता में वृद्धि होती है। यह आसन हार्ट के लिए बहुत अच्छा है।

चक्रासन- हार्ट के लिए जितने योगासन हैं, उनमें सबसे मुश्किल योगासनां में एक है, चक्रासन। यह हार्ट हेल्थ को बूस्ट करता है। इस आसन में मांसपेशियां खुलती हैं, हाथों की मासंपेशियों मजबूत बनती है, नितंब, पीठ और पैरों को भी काफी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, चक्रासन करने से सीने की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं, स्पाइन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और हार्ट फंक्शन भी बूस्ट होता है। इस तरह देखा जाए, तो आप भी इस आसन को कर सकते हैं।

यहां बताए आसन करने से हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है। लेकिन, अगर किसी भी आसन को करते हुए दिक्कत हो या फिर आपको करना न आ रहा हो, तो बेहतर है कि इन्हें करने से बचें। किसी एक्सपर्ट के दिशा-निर्देश में इन आसनों को कारना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं ये बुरी आदतें, बदलाव है जरूरी