करें ये 3 एक्सरसाइज मिलेगा एड़ी के दर्द से राहत

एड़ियों में अकड़न, सूजन और दर्द जैसी समस्याएं लोगों में बेहद आम हैं। हममें से ज्यादातर लोगों को एड़ी में दर्द का सामना करना पड़ता है, खासकर ठंड के मौसम में। जैसे-जैसे ठंड बढ़ने लगती है, कुछ लोगों को तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं। लेकिन कुछ फायदा देखने को नहीं मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर्फ कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की मदद से आप एड़ियों के दर्द (Heel Pain) से छुटकारा पा सकते हैं। अगर नियमित इन का अभ्यास करते हैं, तो इससे न सिर्फ एड़ी के जोड़ों की जकड़न दूर होती है, साथ ही बल्कि सूजन को दूर करने में भी मदद मिलती है। यह एक्सरसाइज आपके पैर और एड़ी के जोड़ों को मजबूत बनाती हैं, साथ ही लचीलेपन को भी बढ़ावा देती हैं। इस लेख में हम आपको एड़ी में दर्द के लिए 3 आसान एक्सरसाइज बता रहे हैं।

1. हील रेज- यह एक्सरसाइज ठीक काल्फ रेज की तरह करनी होती है, इसमें आपको अपने पैर के पंजो के बल पर शरीर की भार रखना होता है और एड़ी को ऊपर उठाते हुए शरीर ऊपर की ओर स्ट्रेच करना होता है। इसके सुबह उठने के बाद आप 100 रेप्स लगा सकते हैं।

2. फूट रेज- इस एक्सरसाइज में आपको हील रेज के ठीक विपरीत करना होता है। इसमें आपको अपनी एड़ी को जमीन पर रखते हुए, एड़ी को जमीन से सटाकर और पंजे के ऊपर की और स्ट्रेच करना होता है। इसके भी आप 100 रेप लगा सकते हैं।

3. टो स्क्रंच एंड स्प्ले-अगर आप नियमित एड़ी में दर्द का सामना करते हैं, तो आपको सुबह सोकर उठने के बाद, बिस्तर से उतरने के बाद पैरों पर कोई भार डाले बिना, बिस्तर के किनारे पैरों को जमीन पर रखकर बैठ जाएं, फिर अपनी उंगलियों को इस तरह करें जैसे की आप पैर की उंगलियों से मुट्ठी बना रहे हैं। फिर मुठ्ठी को खोलते हुए उंगलियों को आगे की ओर स्ट्रेच करें। ऐसा 10-15 बार करें, यह आपको जल्द राहत पाने में मदद करेगा।

इन आसान एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास करने से आप एड़ी के दर्द से बचाव और आसानी से राहत पा सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि यह कोई चिकित्सीय विकल्प नहीं है। अगर एड़ी में दर्द का कारण चोट या कोई अन्य कारक है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह लेकर ही कुछ करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

बासी चावल: सिर्फ वजन घटाने से कहीं ज्यादा फायदेमंद