भाजपा सांसद दिलीप घोष ने अपनी बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल एक सीमावर्ती राज्यों में से एक है,यह की हालत दिन पर दिन बत्तर होती जा रहीं है साथ ही यहां की कानून व्यवस्था में किसी प्रकार कोई भी सुधार नहीं हुआ है ये लगातार बिगड़ती ही जा रही है। बीते दिनों में यहां जो घटनाएं घटित हो रही हैं, वो यहां की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकती हैं।
पश्चिम बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने विपक्ष पर निशान साधते हुए कहा की कहा कि आज बंगाल बारूद के ढेर पर बैठा है और अब यहां कभी भी हालात बिगड़ सकते हैं। दिलीप घोष ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की बात भी अपनी बातचीत में रखी उन्होंने कहा की बंगाल में कई देश विरोधी गतिविधियों हो रहीं है जिनको रोकने के लिए हो सकता है की सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत पड़ सकती है। भाजपा नेता ने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाता और साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया।
दिलीप घोष एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान यह कहते नजर आए की आज बंगाल में हों रहे आर्थिक घोटालों और आंतकी मॉड्यूल में गहरा संबंध है। बीते दिनों में जो भी घटनाएं घटित हुई है वो सभी घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बना सकती हैं। आरोप लगते हुए उन्होंने यह भी कहा की अब इस राज्य में बम बनाने की फैक्ट्रियां चल रही हैं यह राज्य घुसपैठियों और देश के अहित पहुंचने वाले तत्वों के लिए सुरक्षित स्थान बन चुका है।
था भी पढ़े:महिला वकील को वीडियो कॉल पर बंधक बना 10 लाख भी ठग लिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check