‘कर्मा कॉलिंग’ की निर्देशक रुचि नारायण ने कहा कि सीरीज में कास्ट करने के पहले उन्हें अभिनेता वरुण सूद के बारे में पता नहीं था। शो में वरुण, अहान कोठारी का किरदार निभा रहे हैं। रुचि ने अहान कोठारी की कास्टिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा, ”जब से मैं कामकाजी मां बनी हूं, मैं बहुत सारी चीजें नहीं देख पाई हूं। इसलिए मैं वास्तव में वरुण सूद के बारे में नहीं जानती थी। जब हमने कर्मा कॉलिंग के लिए कास्टिंग शुरू की तो कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे अहान कोठारी के लिए टेस्ट भेजे।” रुचि ने कहा कि वरुण दूसरा टेस्ट था जिसे उन्होंने देखा और फिर वह रुक गईं।
रुचि ने कहा, ”मुझे ऐसा लगा कि यही वह लड़का है और मैंने उसे बुलाया। जब मैं उनसे मिली तो उनकी जो बात मुझे आकर्षित करती थी, वह यह थी कि उनमें बहुत मासूमियत थी। वह वास्तव में एक आकर्षक युवक की तरह दिखता है, लेकिन जो बात आपका ध्यान खींचती है वह हैै कि उनके अंदर की पवित्रता, जो अहान के किरदार के लिए जरूरी थी।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check