डायबिटीज के मरीज सुबह के नाश्ते में न करें ये 7 गलतियां, बढ़ सकती है परेशानी

नाश्ता अक्सर दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है और मधुमेह रोगियों के लिए तो यह और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। संतुलित नाश्ता करने से रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने, ऊर्जा प्रदान करने और शरीर को अगले दिन के लिए फिट रखने में मदद मिलती है।हालांकि, ज्यादातर लोग नाश्ता करते समय कई बड़ी गलतियां करते हैं। ये गलतियां ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बन सकती हैं मुश्किलें आइए जानते हैं कि मधुमेह के रोगियों को नाश्ते के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए।

डायबिटीज रोगियों को सुबह के नाश्ते में नहीं करनी करनी चाहिए ये गलितयां

नाश्ता न करना डायबिटीज वाले व्यक्तियों में सबसे आम गलतियों में से एक है कि वह नाश्ता लेना ही बंद कर देते हैं। दरअसल, ब्रेकफास्ट न लेने से ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव आ सकता है। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। ऐसे में आपको सुबह सुंतलित आहार लेने की सलाह दी जाती है।

हाई कार्ब्स युक्त चीजों का सेवन- कई बार डायबिटीज के मरीज नाश्ते में हाई कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन करते हैं। सुबह के समय पैस्ट्री, ब्रेड, केक आदि खाने से डायबिटीज में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आप सुबह के समस ढोकला, पोहा या स्प्राउड्स का सेवन कर सकते हैं।

प्रोटीन न लेना- प्रोटीन एक आवश्यक पोषक तत्व है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। हालांकि, डायबिटीज वाले व्यक्तियों के लिए नाश्ते के कई विकल्प होते हैं, इनमें प्रोटीन को शामिल किया जाता है। नाश्ते के दौरान प्रोटीन न लेने से ब्लड शुगर अस्थिर हो सकता है और व्यक्ति को बार-बार भूख लग सकती है। ऐसे में आप अपने नाश्ते में अंडे, दही, पनीर, या टोफू जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन कर सकते हैं।

फाइबर पर ध्यान न देना- फाइबर एक अन्य पोषक तत्व है, जो ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करके पाचन को बेहतर करता है। इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सुबह के नाश्ते में आपको फाइबर युक्त आहार जैसे साबुत अनाज, फल, सब्जियां और नट्स शामिल कर सकते हैं।

प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें- डायबिटीज के मरीज को नाश्ता करते समय समझदारी से ब्रेकफास्ट को चुनना चाहिए। दरअसल, सुबह के समय प्रोसेस्ड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड में अनहेल्दी फैट होता है, जो शरीर और डायबिटीज दोनों के लिए खराब होता है। इसकी जगह आप घर में बना खाना ही खाएं।

यह भी पढ़ें:

गर्मियों में सुबह सबसे पहले खाएं ये 5 फूड, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी